फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Thieves ran away with the goods of inside four transformers in Sikar fault in many houses Power cut for hours

Sikar: चार ट्रांसफार्मरों के अंदर का सामान लेकर भागे चोर, कई घरों में हुआ फाल्ट; घंटो बिजली भी गुल रही

Fri, 05 May 2023 06:47 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 05 May 2023 06:47 PM IST
सार

सीकर के चला जेईएन रजत चतुर्वेदी ने बताया कि झगडेत, बंधाला भोपालपुरा स्थित फीडर चला और चौकड़ी फीडर से चोर ट्रांसफर खोलकर अंदर का सारा सामान चुरा ले गए। मौके पर ऑयल सीट फैला हुआ मिला है। 

विज्ञापन
Thieves ran away with the goods of inside four transformers in Sikar fault in many houses Power cut for hours
ट्रांसफार्मर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीकर जिले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोर घर और दुकानों ही नहीं बल्कि ट्रांसफार्मर भी चोरी कर रहे हैं। चोरों ने सिर्फ दो रातों में ही गांव से 4 ट्रांसफर चोरी कर लिए। मामला सीकर के नीमकाथाना इलाके का है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
सीकर के चला जेईएन रजत चतुर्वेदी ने बताया कि झगडेत, बंधाला भोपालपुरा स्थित फीडर चला और चौकड़ी फीडर से चोर ट्रांसफर खोलकर अंदर का सारा सामान चुरा ले गए। मौके पर ऑयल सीट फैला हुआ मिला है। वहीं दूसरी रात झगडेत स्थित फीडर चला से चौकडी फीडर में 73,792 रुपए के सामान अपने साथ ले गए और डेहरा जोहडी फीडर में गुहाला से जहाज रोड की ढाणी स्थित भोलाराम गुर्जर के खेत में हुए दो सिंगल फेज से दो ट्रांसफार्मर खोलकर अंदर का सामना, जिनकी कीमत 70,838 रुपए है, वह अपने साथ ले गए।

विज्ञापन

घरों में हुआ फाल्ट
घटना के बाद अचानक धमाका हो गया। इससे कई घरों में फाल्ट हो गया। घटना से घरों में कोई जनहानि नहीं हुई। चोरी के बाद कई घंटों तक घरों में बिजली आपूर्ति बंद रही। घटना की सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। मामले में कनिष्ठ अभियंता ने ट्रांसफर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed