{"_id":"66322dcecad5b3bb080f9073","slug":"theft-in-panchmukhi-balaji-temple-of-sawai-madhopur-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: पंचमुखी बालाजी मंदिर में चोरी, दानपात्र में रखे लाखों की नगदी पर हाथ साफ, CCTV से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: पंचमुखी बालाजी मंदिर में चोरी, दानपात्र में रखे लाखों की नगदी पर हाथ साफ, CCTV से छेड़छाड़
Wed, 01 May 2024 05:25 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 01 May 2024 05:25 PM IST
सार
Sawai Madhopur: सर्किट हाउस रोड स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर में चोरों ने रात के वक्त मंदिर में सेंधमारी की। चोरों ने दानपात्र में रखे लाखों की नगदी, दो मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सर्किट हाउस रोड स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर का है। जहां चोरों ने रात के वक्त मंदिर में सेंधमारी की। चोरों ने मन्दिर में रहने वाले दो संतों को बेहोश कर दानपात्र में रखे लाखों की नगदी, दो मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं चोर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं सीसीटीवी का पूरा सिस्टम भी उखाड़ कर ले गए।
विज्ञापन
मन्दिर में हुई चोरी की घटना का पता सुबह उस वक्त चला, जब आसपास के लोग मंदिर पहुंचे। कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने पंचमुखी मन्दिर में चोरी की सूचना दी। लोगों ने बताया कि चोरों ने संत विष्णुदास और उनके शिष्य मनोहर दास बाबा को अज्ञात तरीके से बेहोश कर दिया। जिसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मन्दिर के दानपात्र से लाखों की नगदी सहित संतों के दो मोबाइल फोन तथा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे व सिस्टम उखाड़ कर ले गए।
विज्ञापन
सुबह जब संतों ने मन्दिर के दरवाजे नहीं खोले तो लोगों को किसी अनहोनी की शंका हुई। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायका लिया, साथ ही दोनों संतों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के बाद संत विष्णुदास की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन