{"_id":"6405b408aadc9299060b2564","slug":"the-truck-crushed-the-young-man-waiting-for-the-bus-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur: जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा देने जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला, स्टैंड पर कर रहा था बस का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur: जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा देने जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला, स्टैंड पर कर रहा था बस का इंतजार
Mon, 06 Mar 2023 03:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 06 Mar 2023 03:42 PM IST
सार
बीकानेर में जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा देने जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा अलाय के बस स्टैंड पर सुबह पांच बजे हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर के श्री बालाजी थाने इलाके के बस स्टैंड पर तड़के पांच बजे बीकानेर जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा देने के लिए बस का इंतजार कर रहे युवक को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर श्री बालाजी थाना पुलिस पहुंची और शव को नागौर की जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
मृतक के भाई कुम्भाराम पुत्र पन्नालाल मेघवाल ने बताया कि उसका भाई धर्माराम सुबह घर से बीकानेर में जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा देने के लिए निकला था। वह बस स्टैंड पर पहुंचा और सड़क के किनारे बस का इंतजार करने खड़ा हो गया। इसी दौरान एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पहले भी हुए हादसे
धर्माराम की मौत के बाद उसके घर में मातम छा गया। वहां पर लोगों का कहना था कि यहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं। यहां सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है, ताकि लोगों को बचाया जा सके। श्री बालाजी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मौका मुआयना कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन