फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The teacher attacked the head master

Rajasthan: हेड मास्टर ने कक्षा में जाने को बोला तो शिक्षक को आया गुस्सा, लकड़ी से सिर पर किए वार

Fri, 17 Feb 2023 07:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 17 Feb 2023 07:52 AM IST
सार

बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में हेड मास्टर ने शिक्षक को कोर्स पूरा कराने के लिए कक्षा में जाने के लिए कहा तो नाराज शिक्षक ने हेड मास्टर पर हमला कर सिर फोड़ दिया।

विज्ञापन
The teacher attacked the head master
बूंदी जिले के दबलाना थाना - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक ने हेड मास्टर का सिर फोड़ दिया। शिक्षक को हेडमास्टर का टोकना पसंद नहीं आया। हेडमास्टर ने टीचर के खिलाफ दबलाना थाने में केस दर्ज करवाया है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी टीचर को स्कूल से हटाकर सीबीईओ हिंडोली कार्यालय में तैनातगी के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सरसोद के हेड मास्टर अशोक कुमार स्वर्णकार ने बोर्ड कक्षा का कोर्स पूरा नहीं होने पर आरोपी टीचर जय किशन चौधरी को क्लास में जाकर कोर्स पूरा कराने की हिदायत दी थी, इस पर आरोपी टीचर ने हेड मास्टर से अपशब्द कहते हुए गुस्से में लाल पीला होकर हेड मास्टर के सिर पर लकड़ी से हमला कर दिया, जिससे हेड मास्टर घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसके बाद अन्य स्टाफ के सदस्यों ने हेड मास्टर को संभाला और गोठड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हेड मास्टर के सिर में टांके आए हैं। हेड मास्टर ने इस आशय की रिपोर्ट दबलाना थाने में दर्ज करवायी है।
विज्ञापन


हेड मास्टर की रिपोर्ट पर दबलाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। एएसआई फतेह सिंह ने बताया कि हेड मास्टर ने रिपोर्ट दी है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है, शीघ्र ही आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हेडमास्टर का इलाज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनीता मीणा ने बताया कि हेड मास्टर का सिर फोड़ने के आरोपी टीचर जयकिशन चौधरी को स्कूल से हटाकर सीबीईओ कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए है। शुक्रवार को विभागीय जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed