फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The ostracized person from Rajsamand Brahmin society sat on strike

Rajsamand: अर्धनग्न होकर धरने पर बैठा व्यक्ति, ब्राह्मण समाज पर कार्रवाई की मांग, जानें क्या है वजह

Thu, 09 Mar 2023 07:43 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 09 Mar 2023 07:43 AM IST
सार

राजसमंद के चारभुजा कस्बे में मंदिर की सेवा-पूजा के नाम पर 1100 रुपये मांगे को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया।

विज्ञापन
The ostracized person from Rajsamand Brahmin society sat on strike
अर्धनग्न प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजसमंद जिला कलेक्ट्री के बाहर एक व्यक्ति समाज से बहिष्कृत होने पर अर्धनग्न होकर धरने पर बैठ गया और समाज से बहिष्कृत करने पर समाज के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात पर अड़ गया। इसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर राम चरण शर्मा ने युवक को आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इस पर प्रशासनिक स्तर पर चारभुजा पुलिस थाने पर एसएचओ से बात की गई, जिस पर जल्द ही एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चारभुजा कस्बे का व्यक्ति सतीश चंद्र पालीवाल आज कलेक्टरी पहुंचा और उनको समाज से बहिष्कृत करने वाले समाज के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद कलेक्टर के गेट नम्बर एक के बाहर अर्धनग्न होकर बैठ गया। एडीएम मौके पर पहुंचे और युवक को समझा कर आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन


मंदिर में कार्य के लिए रुपये मांगने पर विवाद
सतीश चन्द्र पालीवाल ने बताया कि चारभुजा कस्बे में मंदिर की सेवा पूजा के नाम पर 1100 रुपये मांगे गए जो नहीं देने पर उनके परिवार का ब्राह्मण समाज गांव चारभुजा के साथ विवाद हो गया। उनके परिवार को 11.2.2020 को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। इसकी रिपोर्ट 19.3.2020 को चारभुजा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दोबारा उन्होंने 8.1.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद मामले को लेकर अनुसंधान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार पर बनाया दबाव
उसके बाद 3.10.2021 को समाज की बामण टुकडा में मीटिंग रखी गई, जहां पर उनके परिवार को पूर्व में दर्ज कराई एफआईआर उठाने का दबाव बनाया गया। इस पर सहमति नहीं बनने पर उनके परिवार को पुनः बहिष्कृत कर दिया गया। सतीश चन्द्र के परिवार को पुनः समाज से बहिष्कृत करने पर न्याय की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर आज उन्होंने ये कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed