फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The MLA got furious when the seat was not decided in sriganganagar

Independence Day: सीट निर्धारित नहीं होने पर विधायक हुए आगबबूला, आयोजकों को जमकर लताड़ा; श्रीगंगानगर का मामला

Thu, 15 Aug 2024 05:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 15 Aug 2024 05:21 PM IST
सार

Rajasthan: शहर के डॉ.भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समरोह में प्रोटोकॉल का उल्लंघन होता देख विधायक जयदीप बिहाणी ने प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर लताड़ा।

विज्ञापन
The MLA got furious when the seat was not decided in sriganganagar
सीट निर्धारित नहीं होने पर विधायक हुए आग बबूला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद के लिए कार्यकम स्थल पर सीट ही निर्धारित नहीं होने के बाद विधायक जयदीप बिहाणी गुस्सा हो गए। उन्होंने उसी समय प्रोटोकॉल ऑफिसर को तलब किया। प्रोटोकॉल आफिसर नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आपको प्रोटोकॉल की जानकारी ही नहीं है तो हम लोगों के यहां आने की जरूरत ही क्या है। इसके बाद मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर लोकबंधु ने प्रातः 9.05 बजे ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन


मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर लोकबंधु ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान एसपी गौरव यादव मौजूद रहे। मार्च पास्ट में आरएसी, राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, बॉर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड, एनसीसी सीनियर छात्रा, एनसीसी सीनियर छात्र, हिन्दुस्तान स्काउट और भारत स्काउट गाईड की टुकड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन वीरेन्द्र सिंह चौधरी ने महामहिम राज्यपाल का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का पठन किया। कार्यक्रम में श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, कलेक्टर लोकबंधु, एसपी गौरव यादव सहित अन्य ने उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों व वीरांगनाओं का शॉल ओढ़कर सम्मान किया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने आर्कषक व्यायाम प्रदर्शन किया। इस दौरान कलक्टर ने उपस्थितजनों को नशामुक्ति और हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहाणी चिल्ड्रन एकेडमी, सेक्रर्ट हार्ट कान्वेंट स्कूल, किडस कैम्प, बीडीआईएस के विद्यार्थियां ने देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पर्यटन विभाग की ओर से भांगडा और कठपुतली कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। आयोजित कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रहलाद राय टाक, कलक्टर लोकबंधु, एसपी गौरव यादव, एडीएम प्रशासन वीरेंद्र चौधरी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी, सांसद कुलदीप इंदौरा, जिला प्रमुख कविता रेगर, नगरपरिषद् अध्यक्ष गगनदीप कौर पाण्डे, एडीएम सतर्कता नरेंद्रपाल सिंह, जिला परिषद सीईओ मृदुल सिंह, यूआईटी सचिव कैलाश शर्मा, एसडीएम जीतू कुलहरी, रीना, नगरपरिषद आयुक्त यशपाल आहूजा, प्रशिक्षु आईएएस रजत यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीक्षा कामरा, एसडीएम करणपुर श्योराम, डॉ. अजय सिंघला, डॉ. दीपक मोंगा सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।


मार्चपास्ट में दक्ष टुकड़ियों में राजस्थान पुलिस महिला दल ने प्रथम, बॉर्डर होमगार्ड ने द्वितीय, राजस्थान सशस्त्र बल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार परेड़ में एनसीसी सीनियर विंग छात्रा ने प्रथम, भारत स्काउट ने द्वितीय, एनसीसी सीनियर विंग छात्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने पर बिहाणी चिल्ड्रन एकेडमी, सेक्रर्ट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, किडस कैम्प, बीडीआईएस को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed