{"_id":"648ac2c6033a17ef8e0e7cea","slug":"the-miscreants-rescued-the-companions-after-shooting-the-sub-inspector-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: मध्य प्रदेश में राजस्थान पुलिस पर हमला, सब इंस्पेक्टर को गोली मारकर साथियों को छुड़ा ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: मध्य प्रदेश में राजस्थान पुलिस पर हमला, सब इंस्पेक्टर को गोली मारकर साथियों को छुड़ा ले गए बदमाश
Thu, 15 Jun 2023 02:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:55 PM IST
सार
लूट के तीन आरोपियों को पकड़कर राजस्थान लेकर आ रही पुलिस टीम पर मध्य प्रदेश के नीमच शहर के जेतपुरा फंटे पर देर रात बदमाशों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश से लूट के तीन आरोपियों को पकड़कर राजस्थान लेकर आ रही पुलिस के सब इंस्पेक्टर को बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने बुधवार देर रात मध्य प्रदेश के नीमच शहर के जेतपुरा फंटे पर पुलिस टीम पर हमला किया। हमलावर पुलिस पर गोली चलाकर अपने साथियों को छुड़ाकर ले गए। गोली लगने से घायल सब इंस्पेक्टर का उपचार उदयपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
नीमच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश के अनुसार यह घटना बुधवार-गुरुवार की रात 12 बजे के आसपास की है। निम्बाहेड़ा की सदर थाना पुलिस मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार में निम्बाहेड़ा ला रही थी। इसी दौरान नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम जेतपुरा के पास बाइक सवार अज्ञात दो बदमाशों ने 12 बोर बंदूक से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। सदर थाने के सब इंस्पेक्टर नानूराम गहलोत की सर्विस रिवाल्वर को छीन कर उसी पिस्टल से एसआई की जांघ पर गोली मार दी। सब इंस्पेक्टर घायल हो गए और फिर दोनों बदमाश तीनों आरोपियों को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
