फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The miscreant took away the chain from the woman's neck at Sirohi bus stand

Sirohi: बस स्टैंड में महिला के गले से चेन तोड़ ले गया बदमाश, बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रही थी महिला

Mon, 24 Apr 2023 10:16 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 24 Apr 2023 10:16 AM IST
सार

सिरोही में चोरों में नहीं रहा पुलिस का डर। सिरोही बस स्टैंड में बस में चढ़ते समय बदमाश महिला के गले से चेन खींच ले गया।

विज्ञापन
The miscreant took away the chain from the woman's neck at Sirohi bus stand
सिरोही बस स्टैंड - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सिरोही ज़िले में चोर इस कदर बेख़ौफ़ हो चुके हैं कि अब उन्हें जिला मुख्यालय पर भी कार्रवाई का डर नहीं है। दिनदहाड़े और सरेआम चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे चोरों में पुलिस का खौफ हो चुका है। रविवार को भी चोरों ने सरेआम एक महिला के गले से चेन तोड़ ली। घटना सिरोही बस स्टैंड की है, जहां शिवगंज की एक महिला अपने पीहर जा रही थी। तभी सुबह साढ़े दस बजे सिरोही बस स्टैंड पर एक बदमाश ने उसके गले से दो तोले की सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार शिवगंज निवासी माया पत्नी स्वर्गीय अशोक अग्रवाल के बेटे की शादी के कार्ड बांटने के लिए स्वरूपगंज अपने पीहर जाने के लिए रवाना हुई। सिरोही पहुंचकर महिला स्वरूपगंज जाने वाली बस में सवार होने लगी। बस में चढ़ते समय एक पतला दुबला लड़का बस के गेट पर खड़ा था। महिला ने उससे रास्ते से हटने के लिए कहा इतने में आरोपी ने उतरते समय महिला के गले से चेन छीन ली और वहां मौके से फरार हो गया। चेन स्नेचिंग की वारदात की सूचना पर सिरोही कोतवाली थाने के ASI शैतान सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सीसीटीवी खंखाले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed