{"_id":"5c404c09bdec22731e1abd8a","slug":"the-governor-placed-on-the-table-of-the-addresses","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने अभिभाषण सदन के पटल पर रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने अभिभाषण सदन के पटल पर रखा
Thu, 17 Jan 2019 03:39 PM IST
अजय सिंह
भाषा,जयपुर
भाषा,जयपुर
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 17 Jan 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा
- फोटो : amar ujala
राजस्थान विधानसभा के पहले सत्र के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक हनुमान बेनीवाल ने राज्यपाल कल्याण सिंह के अभिभाषण के दौरान हंगामा किया। बेनीवाल ने किसानों से मूंग की खरीद की मांग उठाई।राज्यपाल सिंह ने जैसे ही अपना अभिभाषण शुरू किया, बेनीवाल ने किसानों का मूंग दाल का मुद्दा उठाया। राज्यपाल ने अपना संबोधन जारी रखा और नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई दी।
विज्ञापन
इस बीच संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने राज्यपाल से अपना अभिभाषण सदन के पटल पर रखने का आग्रह किया। हालांकि कुछ पंक्तियां पढने के बाद राज्यपाल ने अपना अभिभाषण पटल पर रख दिया और सदन से चले गए।वहीं बेनीवाल व विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ के बीच एक बार फिर नोक झोंक देखने को मिली।
विज्ञापन
