फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The doctor arrived in moving train to treatment for ill women

एक ट्वीट पर बीमार महिला के इलाज को चलती ट्रेन में पहुंचा डॉक्टर

Fri, 25 Dec 2015 07:52 AM IST
Updated Fri, 25 Dec 2015 07:52 AM IST
विज्ञापन
The doctor arrived in moving train to treatment for ill women

अभी कुछ दिन पहले ट्रेन में भूख से जूझते बच्चों को रेल मंत्री सुरेश प्रभु को किए एक ट्वीट से खाना पहुंचने की खबर तो आपने सुनी ही होगी, रेलवे की तत्परता का ऐसा ही एक और किस्सा सामने आया है।

विज्ञापन


जहां एक साल के बेटे के साथ ट्रेन में सफर कर रही महिला को तेज बुखार से पीड़ित होने पर एक ट्वीट पर ही चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई गई। महिला के पति ने रेल मंत्री और रेल अधिकारियों को ट्वीट किया था। जिस पर तुरंत प्रतिक्रिया हुई और डॉक्टर इलाज करने महिला की सीट पर ही पहुंच गया।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार राजस्थान के बुधवार को सोनम चौधरी अपने एक साल के बेटे शौर्य के साथ बरेली से भुज जाने वाली एक्सप्रेस में सफर कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने रेल मंत्री को किया ट्वीट

The doctor arrived in moving train to treatment for ill women

नार्दन वेस्टर्न रेलवे के सीपीआरओ तरुण जैन ने बताया कि ट्रेन के दिल्‍ली को क्रॉस करते ही महिला ने अपने पति सोनू चौधरी को फोन कर बताया कि उसकी तबियत बिगड़ती जा रही है, उसे तेज बुखार है। हालांकि साथी पैसेंजर महिला की मदद कर रहे थे लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली।

वहीं पत्नी की हालत लगातार बिगड़ते देख उसके पति सोनू ने दोपहर तीन बजे के करीब रेल मंत्री सुरेश प्रभु और एनडब्लूआर के महाप्रबंधक अनिल सिंघल को ट्वीट किया। इस ट्वीट के बाद काफी तेजी से प्रतिक्रिया हुई और महिला के इलाज के लिए फिजिशियन को तैयार किया गया।

इसके बाद ट्रेन जब दिल्ली जयपुर रूट पर बांदीकुई स्टेशन पहुंची तो डॉक्टर मरीज को देखने के लिए बी1 कोच की सीट नं 40 पर पहुंचा और बुखार से तपती सोनम चौधरी की जांच कर उसे जरूरी दवाइयां दी गई।

महिला के पति ने जताया रेल अधिकारियों का आभार

The doctor arrived in moving train to treatment for ill women

रेलवे द्वारा उपलब्‍ध करवाई गई चिकित्सा के बाद महिला के पति सोनू चौधरी ने उससे बात की तो उसने बताया कि अब उसकी तबियत में सुधार है। सोनू ने जरूरत के समय तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्‍ध कराने के लिए रेल मंत्री और रेलवे के संबंधित अधिकारियों का आभार जताया।

इससे पूर्व बीते 29 नवंबर को भी एक ऐसा ही वाकया सामने आया था जब बैंगलोर में एक युवक पक्षाघात से पीड़ित अपने पिता के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था।

युवक इस बात को लेकर परेशान था कि वह अल सुबह कैसे अपने बीमार पिता को लेकर स्टेशन पर उतरेगा। उसने ट्विटर के माध्यम से अपनी दिक्‍कत साझा की तो रेलवे अधिकारियों ने तुंरत उसके पिता को ट्रेन से लाने के लिए कुली और व्हीलचेयर की व्यवस्‍था की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed