{"_id":"5bb53259867a55014042ebba","slug":"the-complaint-of-firing-on-witnesses-of-pehlu-khan-case-is-false","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी निकली पहलू खान मामले के गवाहों पर फायरिंग की शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी निकली पहलू खान मामले के गवाहों पर फायरिंग की शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
पहलू खान भीड़ हिंसा मामले के गवाहों पर फायरिंग और हमले की शिकायत पुलिस जांच में झूठी पाई गई है। पुलिस ने बताया कि खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग और हमले के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यही नहीं पुलिस के मुताबिक, घटना को लेकर ना कोई परिस्थितिजन्य साक्ष्य और ना ही कोई चश्मदीद गवाह मिला है।
विज्ञापन
बहरोड़ पुलिस ने जांच के बाद कहा कि पहलू खान मामले के गवाहों एवं मेव समाज द्वारा शनिवार को दर्ज कराई गई फायरिंग और हमले की शिकायत फर्जी है। सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों का वाहन भी नजर नहीं आया जैसा की शिकायत करने वालों ने आरोप लगाया था।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि अलवर के बहरोड़ की अदालत में जा रहे गवाहों पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था। गवाहों ने अलवर के पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह से मांग की थी कि मामले की सुनवाई बहरोड़ अदालत की जगह अलवर की अदालत में स्थानांतरित की जाए।
विज्ञापन