फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The chadar presented by the governor in the dargah

Ajmer: राज्यपाल की ओर से प्रमुख विशेषाधिकारी ने पेश की चादर, प्रदेश की खुशहाली और संपन्नता की मांगी दुआ

Wed, 25 Jan 2023 08:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 25 Jan 2023 08:57 AM IST
सार

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र की ओर से दरगाह में चढ़ाई गई चादर। राज्यपाल मिश्र ने अपने संदेश में ख्वाजा साहब के अमन और मोहब्बत के पैगाम को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
The chadar presented by the governor in the dargah
राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंद राम जायसवाल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र की ओर से ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 811 वें सालाना उर्स के मौके पर दरगाह पर चादर पेश की गई। अजमेर में राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने मजार शरीफ पर पहुंच कर राज्यपाल की तरफ से चादर पेश की। उनके साथ परिसहाय स्क्वाड्रन लीडर राहुल भार्गव भी थे। जियारत सैय्यद बारि चिश्ती एवं सैय्यद वसीम चिश्ती ने करवाई। इस दौरान राज्यपाल मिश्र का संदेश भी पढ़कर उन्होंने सुनाया।

विज्ञापन


राज्यपाल मिश्र ने इस अवसर पर अपने संदेश में प्रदेशवासियों के सुखद स्वास्थ्य, खुशहाली और संपन्नता की दुआ करते हुए देश-दुनिया से अजमेर आ रहे जायरीन को मुबारकबाद भी दी। राज्यपाल मिश्र ने अपने संदेश में ख्वाजा साहब के अमन और मोहब्बत के पैगाम को घर घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यतीमों की मदद करने वाले ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भावनात्मक एकता और सौहार्द के प्रतीक हैं।
विज्ञापन


ख्वाजा साहब का यह उर्स भावनात्मक एकता और सौहार्द का प्रतीक है। हम सभी के लिए यह सदा की तरह अमन और मोहब्बत का पैगाम लेकर आता है। भारतीय संस्कुति ऋषि-मुनियों, संत-महात्माओं और पीर पैगम्बरों के उदात्त जीवन मूल्यों से जुड़ी है। विविधता में एकता के साथ साम्प्रदायिक सद्भाव से जुड़ी इस संस्कृति का पथ प्रदर्शन मोईनुद्दीन चिश्ती जैसे पीर पैगम्बरों ने ही किया है। उनके मानवता के संदेश सदा ही अनुकरणीय रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed