{"_id":"64a0234cc1bea0b81f0992b7","slug":"the-car-of-devotees-returning-from-sikar-balasore-fell-into-the-ditch-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar: बालेश्वर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, हादसे में तीन युवक घायल, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar: बालेश्वर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, हादसे में तीन युवक घायल, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
Sat, 01 Jul 2023 06:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 01 Jul 2023 06:30 PM IST
सार
नागल चौधरी से पीलिया रोग के इलाज के लिए बालेश्वर धाम के गांव घुसलि की ढाणी में गए थे कार सवार। बालेश्वर के पास घुमावदार घाटी में हुए हादसे का शिकार।
विज्ञापन
खाई में गिरी कार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले के नीमकाथाना उपखंड क्षेत्र के बालेश्वर के पास घाटी के घुमाव में ऑल्टो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कार सवार नागल चौधरी से पीलिया रोग के इलाज के लिए बालेश्वर धाम के गांव घुसलि की ढाणी में खीर खाकर आ रहे थे। तभी अचानक बालेश्वर नीमकाथाना सड़क मार्ग पर स्थित घाटी में गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
वहीं, उसके साथ लोकेश, योगेश को मामूली चोटें आई हैं। घटनास्थल से गुजर रहे भाजपा नेता विष्णु चेतानी ने बताया कि गाड़ी खाई में गिरी हुई थी, जिसमें घायल गाड़ी के अंदर ही फंसे हुए थे। घटनास्थल पर लोगों भी भीड़ जमा हो गई। घायलों को कड़ी मशक्कत से गाड़ी से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को नीमकाथाना कपिल जिला अस्पताल में लेकर आई, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है।
विज्ञापन
घटना को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गाड़ी खाई में गिरने के बाद गाड़ी के चारों टायर ऊपर हो गए। करीब पांच मिनट तक घायल गाड़ी के अंदर फंसे रहे, जिनको लोगों ने कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया।