फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The accused who was absconding for 7 months in liquor smuggling case was arrested

Sirohi: शराब तस्करी मामले में 7 माह से फरार चल रहा था शराब सप्लायर, पंजाब से हुई गिरफ्तार

Wed, 13 Dec 2023 08:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Dec 2023 08:50 PM IST
सार

Sirohi: आबूरोड रीको पुलिस द्वारा शराब तस्करी मामले में 7 माह से फरार चल रहे शराब सप्लायर को खनीरी, पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि 12 मई 2023 को मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान गुजरात की ओर जा रहे एक कंटनेर को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमे पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 290 कार्टन पाए थे।

विज्ञापन
The accused who was absconding for 7 months in liquor smuggling case was arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले की आबूरोड रीको पुलिस द्वारा शराब तस्करी मामले में 7 माह से फरार चल रहे शराब सप्लायर को खनीरी, पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार इस मामले में शराब सप्लायर को गिरफ्तार करने के लिए आबूरोड रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में कांस्टेबल नवीन कुमार एवं ओमप्रकाश की टीम द्वारा शतराना, जिला पटियाला, पंजाब निवासी गुरताज पुत्र बलविंद्रसिंह जट को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


कंटेनर में गुजरात ले जाई जा रही थी शराब की खेप
पुलिस के अनुसार आबूरोड रीको पुलिस द्वारा 12 मई 2023 को मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान गुजरात की ओर जा रहे एक कंटनेर को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमे पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 290 कार्टन पाए थे। इस मामले में बसाड़ा, पुलिस थाना समालखा, जिला पानीपत हरियाणा निवासी सुभाष पुत्र रामलाल ओड़, रमेशकुमार पुत्र बलजीत सिंह कश्यप के साथ कंटेनर को एस्कोर्ट कर रही कार में सवार अमित गुर्जर पुत्र बसवंत गुर्जर को गिरफ्तार कर कंटेनर एवं कार को जब्त किया गया था। बता दें कि जांच के दौरान असरफगढ़, पुलिस थाना पटियाला चौक सदर, जिला जींद हरियाणा निवासी राजेन्द्र सोनी पुत्र कृष्ण सोनी, सिसाई बाना, हांसी सदर, जिला हांसी हरियाणा निवासी जगदीश उर्फ धोला पुत्र बसूराराम जाट को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed