फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Thar Express carrying 165 passengers is standing on Munabao station, custom dept doing checking

भारत के आखिरी स्टेशन पर खड़ी है पाकिस्तान जाने वाली थार एक्सप्रेस

Sat, 10 Aug 2019 06:31 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 10 Aug 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
Thar Express carrying 165 passengers is standing on Munabao station, custom dept doing checking
थार एक्सप्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर शुक्रवार देर रात एक बजे राजस्थान के जोधपुर के पास स्थित भगत की कोठी स्टेशन से रवाना हुई। यह ट्रेन भारत के राजस्थान से पाकिस्तान के कराची के बीच चलती है। ट्रेन में इस समय 165 यात्री सवार हैं और यह राजस्थान के मुनाबाव स्टेशन पर खड़ी है। यह भारतीय सीमा का आखिरी स्टेशन है। पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में घोषणा की थी कि यह जोधपुर से कराची जाने वाली आखिरी ट्रेन होगी।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, 'थार एक्सप्रेस जिसमें 165 यात्री सवार हैं वह राजस्थान के मुनाबाव स्टेशन पर खड़ी है। ट्रेन में 81 भारतीय और 84 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं। सीमा शुल्क विभाग इसकी चेकिंग कर रहा है। जिसके बाद यह जीरो प्वाइंट स्टेशन (पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास) के लिए रवाना हो जाएगी।' पहले से ही यात्री इस आशंका के साथ रवाना हुए थे कि उनकी यात्रा मुनाबाव में आकर खत्म हो सकती है।
विज्ञापन

 


इससे पहले उत्तर पश्चिमी रेलवे जोन के जोधपुर मंडल के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने कहा था, ‘ट्रेन 165 यात्रियों के साथ औपचारिकताओं के बाद निर्धारित समयानुसार शुक्रवार देर रात एक बजे रवाना हुई। ट्रेन के रद्द होने के बारे में इसकी रवानगी तक कोई संदेश नहीं मिला।’ ट्रेन में सवार 165 लोगों में 81 भारतीय हैं जो पाकिस्तान में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे हैं। 84 पाकिस्तानी नागरिक भारत में अपनी वीजा अवधि पूरी होने के बाद अपने देश लौट रहे हैं।



थार एक्सप्रेस 18 फरवरी 2006 से जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन से कराची के बीच हर शुक्रवार रात को चलती है। उससे पहले यह सेवा 41 वर्षों तक स्थगित रही थी। पाकिस्तान ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जें को हटाने के भारत के फैसले के बाद द्विपक्षीय संबंधों का दर्जा कम करने का निर्णय लिया है। इसके बाद उसने थार एक्सप्रेस और समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को रद्द करने की घोषणा की।

तीन महीने पहले भारतीय नागरिकता हासिल करने वाली 50 साल की रोशन बीबी स्टेशन पर यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रही थी ताकि उन्हें अपनी बीमार बेटी सना यासीर को देखने की अनुमति मिल सके। उन्होंने कहा, ‘मुझे अब यकीन नहीं है कि मैं उसे देख पाऊंगी या नहीं।’ उनकी विवाहित बेटी कराची में है। इंदौर से कनिजा बी इस बात को लेकर चिंतित थी कि उन्होंने अपनी भतीजी के लिए जो उपहार खरीदा था, वह बेकार चला जाएगा।


उन्होंने कहा, ‘मैंने वीजा हासिल करने के लिए दिल्ली में एक हफ्ता बिताया। अपनी भतीजी की शादी के लिए उपहार खरीदे। मैं कल तक बहुत खुश थी, लेकिन आज मुझे विश्वास नहीं है कि मैं अपनी भतीजी की शादी में शामिल हो पाऊंगी या नहीं।’ जोधपुर से निर्धारित समय पर ट्रेन के रवाना होने से लगभग चार घंटे पहले पाकिस्तान जाने वाले यात्रियों ने रात नौ बजे ट्रेन में सवार होना शुरू कर दिया था।

पाकिस्तान के संघीय रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस्लामाबाद में गुरुवार को मीडिया को बताया था कि समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया गया है। शुक्रवार को उन्होंने राजस्थान से चलने वाली ट्रेन के लिए भी ऐसी ही घोषणा की। बहरहाल, भारतीय रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में उन्हें अपने पड़ोसी देश से कोई सूचना नहीं मिली है। इस्लामाबाद में रेल मंत्री ने कहा, ‘जब तक मैं रेल मंत्री हूं, थार और समझौता एक्सप्रेस की सेवाएं रद्द रहेंगी।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed