{"_id":"65940704a48e92edfa0be835","slug":"tenure-of-735-doctors-working-under-utb-extended-in-rajasthan-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: यूटीबी के तहत कार्यरत 735 चिकित्सकों का कार्यकाल बढ़ाया, इतने महीने की अभिवृद्धि की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: यूटीबी के तहत कार्यरत 735 चिकित्सकों का कार्यकाल बढ़ाया, इतने महीने की अभिवृद्धि की गई
Tue, 02 Jan 2024 06:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 02 Jan 2024 06:22 PM IST
सार
राजस्थान में आवश्यक अस्थाई आधार के माध्यम से कार्यरत 735 चिकित्सकों का कार्यकाल बढ़ाया गया है। कोरोना संक्रमण काे देखते हुए इसके आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
राजस्थान में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा और कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक कदम उठाए हैं। इसी क्रम में विभाग ने आवश्यक अस्थाई आधार (यूटीबी) के माध्यम से कार्यरत 735 चिकित्सकों की सेवा में अभिवृद्धि की है।
विज्ञापन
निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि 357 ऐसे चिकित्सा अधिकारी जिनकी सेवा अवधि 31 दिसंबर 2023 को समाप्त हो रही थी, उनकी सेवा अवधि में 6 महीने की अभिवृद्धि की गई है। इसी प्रकार 378 चिकित्सा अधिकारी जिनकी सेवा अवधि 31 मार्च 2024 को समाप्त हो रही है, उनकी सेवा अवधि में तीन माह की अभिवृद्धि की गई है।
विज्ञापन
यह नियुक्ति 30 जून 2024 तक अथवा नियमित भर्ती से कार्मिक उपलब्ध होने तक में से जो भी पहले हो उस समय तक मान्य होगी।