{"_id":"58d9e5194f1c1b027c63e924","slug":"temprature-rise-in-rajasthan-many-district-facing-hot-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च के महीने में रिकॉर्डतोड़ गर्मी,बीकानेर में 1 बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च के महीने में रिकॉर्डतोड़ गर्मी,बीकानेर में 1 बुजुर्ग की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 28 Mar 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में गर्मी का प्रकोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग की भविष्यवाणी अब सच होने लगी है। राजस्थान में गर्मी का प्रकोप मार्च माह से ही दिखने लगा है। प्रदेश के बाड़मेर जिले में सोमवार को तापमान 70 वर्ष के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बाड़मेर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो वर्ष 1946 के बाद मार्च माह में सबसे अधिक तापमान है। विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बाड़मेर का अधिकतम तापमान मार्च माह में 37-40 डिग्री के बीच औसतन रहता है लेकिन इस वर्ष पारा अभी से ही 44 डिग्री को पार कर गया है।
विज्ञापन
इधर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में एक बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि बुजुर्ग की मौत गर्मी के कारण हुई है। इस साल बारिश कम होने का अनुमान भी लोगों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
गर्मी का प्रकोप प्रदेश के अन्य जिलों में भी खासा दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को जैसलमेर में पारा जहां 42.3 डिग्री तक पहुंच गया । जोधपुर में तापमान 41.5 डिग्री रहा। जबकि बीकानेर व चूरू में तापमान 41 डिग्री के करीब रहा। अजमेर में तापमान 40.5 डिग्री तथा जयपुर में तापमान 40.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन