फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Temperature running in minus in Jobner for two days

Jaipur: हर तरफ जमी बर्फ, जोबनेर में लगातार दूसरे दिन भी माइनस में रहा तापमान, इतने दिन और सताएगी ठंड

Mon, 16 Jan 2023 01:33 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याग्निक Updated Mon, 16 Jan 2023 01:33 PM IST
सार

लगातार चल रही शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है। जोबनेर में दो दिन से माइनस में तापमान होने के कारण यहां खेतों पर बर्फ की चादर बिछी हुई है।

विज्ञापन
Temperature running in minus in Jobner for two days
हर तरफ जमी बर्फ - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में ठंड इस बार अपने ही रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार दिख रही है। इस बार सर्दी सितम पर सितम करे जा रही है। राजस्थान के सभी हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप है। लगातार दो दिन से तापमान माइनस में चल रहा है। कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर में स्थित मौसम वेधशाला के अनुसार लगातार दूसरे दिन जयपुर के जोबनेर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कल रविवार को भी न्यूनतम तापमान माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


ठंड का इस कदर है कि अलाव जलाकर सर्दी से बचाव के प्रयास भी कम लग रहे हैं। यहां के हालात देखकर ठंड का अंदाजा लगाया जा सकता है। माइनस में चल रहे तापमान के कारण खेत खलिहानों में रखे कृषि उपकरणों के ऊपर बर्फ जमी हुई है। फसलों पर जमी बर्फ की चादर साफ-साफ देखी जा सकती है। बर्फ के जमने से पत्ते ठोस हो गए हैं। मैदानी इलाकों में भी बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई दिखाई दे रही है। जोबनेर ग्रामीण क्षेत्रों के आसलपुर, बोराज, डयोढी, सिनोदिया, भैंसलाना इत्यादि जगहों पर भी ठोस बर्फ जमी हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

 

Temperature running in minus in Jobner for two days
हर तरफ जमी बर्फ - फोटो : Amar Ujala Digital

20 जनवरी तक रहेगा सर्दी का असर 
ठिठुरन और कड़ाके की सर्दी के कारण कई जिलों में छुट्टियां घोषित हो गई हैं। इस बीच उदयपुर में तीन दिन में 10 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है, जिसने कड़ाके की सर्दी का रूप ले लिया है। इसी की देखते हुए कई जिलों में तीन दिन तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिम राजस्थान के कई स्थानों पर भीषण शीतलहर का प्रकोप है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। प्रदेश में 20 जनवरी सर्दी का असर जारी रहेगा। 

इन जिलों में येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टांक, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, श्रीगंगानगर, के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शीतलहर चल सकती है और पाला पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed