फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tehsildar hanged himself in Dholpur upset due to frequent transfers

Rajasthan: तहसीलदार ने फांसी लगाकर दी जान, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, लगातार तबादले होने से था परेशान

Sat, 19 Nov 2022 10:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 19 Nov 2022 10:36 PM IST
सार

परिजनों का कहना है कि लगातार हो रहे तबादले से वह काफी परेशान था। ऐसे में आशंका है कि इसी कारण उसने आत्महत्या की हो। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन
Tehsildar hanged himself in Dholpur upset due to frequent transfers
आसाराम गुर्जर ने जंगल में जाकर लगाई फांसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना इलाके में रहने वाले तहसीलदार आसाराम गुर्जर ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को उसका शव जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। आसाराम गांव घड़ी जाखोदा के रहने वाले थे और करौली जिले की मासलपुर तहसील में तैनात थे। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हालांकि, अब तक आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आसाराम गुर्जर (35) पुत्र दीवान सिंह गुर्जर का हाल ही में करौली जिले की मासलपुर तहसील में तबादला हुआ था। पदभार ग्रहण करने के दो दिन पहले वह गांव गढ़ी जखौदा आए थे। शनिवार दोपहर को वह जंगल में चले और पेड़ से लटकर फांसी लगा ली। पास में बकरी चरा रहे किसान ने पेड़ से शव लटकते देखा तो परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन


आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और आसाराम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। कल रविवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि चार भाइयों में आसाराम गुर्जर सबसे छोटा था। चारों भाई सरकारी नौकरी करते थे। डेढ़ साल पहले आसाराम की शादी हुई थी। उसके एक बेटी भी है। अभी तक आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सका हैं। परिजनों का कहना है कि लगातार हो रहे तबादले से वह काफी परेशान था। ऐसे में आशंका है कि इसी कारण उसने आत्महत्या की हो। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed