फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   teachers_salary_rajasthan

शिक्षा मंत्री बोले, 'गपशप लड़ाते हैं शिक्षक'

Wed, 09 Jul 2014 07:49 AM IST
समीर शर्मा/ अमर उजाला ब्यूरो, राजस्थान
समीर शर्मा/ अमर उजाला ब्यूरो, राजस्थान Updated Wed, 09 Jul 2014 07:49 AM IST
विज्ञापन
teachers_salary_rajasthan

राजस्थान के शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ के एक बयान ने शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि राज्य में हजारों स्कूल ऐसे हैं, जहां बच्चों की संख्या ना के बराबर है, वहां शिक्षक अखबार पढ़कर और गपशप लड़ाकर मोटी तनख्वाह ले रहे हैं।

सरकारी शिक्षकों की तनख्वाह प्राइवेट की तुलना में तीन गुना ज्यादा है लेकिन रिजल्ट देखें तो शिक्षकों का योगदान नजर नहीं आता। शिक्षा मंत्री सराफ ने सांस्कृ तिक प्रवाह पुस्तक के विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए ये बात कही।
विज्ञापन


सराफ ने चेताया है कि अब ऐसा नहीं चलेगा, स्कूलों के एकीकरण के बाद तस्वीर बदलेगी। एकीकरण सहित शिक्षा विभाग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं बजट में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री का कहना है कि इस शैक्षणिक सत्र में किए जाने वाले तबादलों के लिए विधानसभा सत्र के बाद नीति बनाई जाएगी। तबादला नीति से पहले राजनीति पीडितों को न्याय दिलाने के लिए सीमित संख्या में ट्रांसफर राजनीतिक अप्रोच से होंगे। बाकी तबादले नीति के आधार पर होंगे।

शिक्षा विभाग में एकीकरण के बाद प्रत्येक ग्राम पंचायत पर एक मॉडल स्कूल जैसी व्यवस्था हो जाएगी। अब शिक्षकों को परिणाम के प्रति जिम्मेदार बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed