{"_id":"61fd3c5996789223524b51de","slug":"teacher-suspended-for-blame-on-minister-mahendra-jeet-malviya-in-reet-paper-leak-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"REET paper case: मंत्री पर रुपए लेकर पेपर बटवाने वाले शिक्षक को विभाग ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
REET paper case: मंत्री पर रुपए लेकर पेपर बटवाने वाले शिक्षक को विभाग ने किया निलंबित
Fri, 04 Feb 2022 08:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 04 Feb 2022 08:16 PM IST
सार
शिक्षक ने एक वीडियो में कहा था कि कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने पांच लाख पचास हजार रुपए लेकर रीट का पेपर बटवाया था।
विज्ञापन
शिक्षक मोहम्मद असलम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीट पेपर लीक मामले को लेकर राज्य सरकार के मंत्री पर गंभीर आरोप लगाने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। शिक्षक ने एक वीडियो मंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद शिक्षक मोहम्मद असलम को निलंबित करने के आदेश शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को जारी कर दिए। जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय भींडर पंचायत समिति में रहेगा।
विज्ञापन
दरअसल, शिक्षक मोहम्मद असलम मावली तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय खरवड़ो का गुड़ा में थर्ड ग्रेड टीचर के पद पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दावा किया कि कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने 5 लाख 50 हजार रुपए लेकर रीट का पेपर बटवाया था। असलम का ये विडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन