फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Teacher recruitment scam arrested former legislator and former VC

राजस्थानः शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व विधायक व पूर्व वीसी गिरफ्तार

Fri, 13 Jan 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 13 Jan 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
 Teacher recruitment scam arrested former legislator and former VC
- फोटो : demo pic

राजस्थान के जोधपुर स्थित जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के शिक्षक भर्ती घोटाले में एसीबी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक जुगल काबरा और पूर्व वीसी भंवर सिंह राजपुरोहित सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।इस मामले के तहत भर्ती घोटाले को लेकर एसीबी ने अगस्त 2014 में तत्कालीन कुलपति राजपुरोहित समेत 17 शिक्षकों व चयनित अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

विज्ञापन


जेएनयू शिक्षक भर्ती घोटाले का पर्दाफाश शिक्षक नेता और आरटीआई एक्टिविस्ट ओमप्रकाश भाटी के प्रयासों से हुआ। एसीबी ने काबरा और भंवर सिंह के अलावा शिक्षक नेता डूंगर सिंह खींची, कर्मचारी केशवन, पीआरओ रामनिवास ग्वाला व एक अन्य कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इन सभी आरोपियों को एसीबी ने पद का दुरुपयोग करने, अंतिम तिथि तक भर्ती विज्ञापन व अध्यादेश में उल्लिखित न्यूनतम योग्यता नहीं होने के बावजूद चहेतों को साक्षात्कार में शामिल करने, साक्षात्कार के दौरान आवेदकों के अंकों की गणना नहीं कर मेरिट लिस्ट अनुसार चयन नहीं करने, रिकॉर्ड में काट-छांट कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में प्रमाणित माने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भर्ती में लाभ पाने वाले कुछ अभ्यर्थियों को भी आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed