{"_id":"6305d66bcaf26e4d8e4549c2","slug":"teacher-beaten-dalit-student-in-barmer-child-admitted-in-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अब बाड़मेर में शिक्षक की बेरहमी, दलित छात्र को बुरी तरह पीटा, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अब बाड़मेर में शिक्षक की बेरहमी, दलित छात्र को बुरी तरह पीटा, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती
Wed, 24 Aug 2022 01:52 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:52 PM IST
सार
बाड़मेर में दलित छात्र की पिटाई के बाद दलित नेता भड़क गए हैं। परिजनों और नेताओं ने आरोपी शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बाड़मेर में दलित छात्र की पिटाई
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
जालोर दलित छात्र की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है। वहीं अब बाड़मेर में शिक्षक ने एक दलित बच्चे को बेरहमी से पीटा। जिसके बाद बच्चे को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपी शिक्षक अशोक माली को थाने ले गई है।
विज्ञापन
कोतवाल गंगाराम के अनुसार सातवीं में पढ़ने वाले कृष्ण को शिक्षक ने परीक्षा के दौरान क्लास में लेट आने के कारण पीटा। जिससे उसकी तबियत खराब हो गई। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चे के परिजन और दलित नेता जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos
अस्पताल में भर्ती पीड़ित छात्र
- फोटो : Amar Ujala Digital
कोतवाली थाने के एसएचओ गंगाराम खावा के मुताबिक बच्चे के परिजन के रिपोर्ट के आधार पर जांच मामले की जांच की जाएगी। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं शिक्षा विभाग मामले की जांच में जुट गया है।