फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Teacher beat dalit student on touching lunch

शिक्षक ने की दलित छात्र की 'बर्बर' पिटाई, जानिए वजह

Sun, 04 Oct 2015 05:48 PM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher beat dalit student on touching lunch

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक शिक्षक की बर्बरता का मामला सामने आया है। एक दलित छात्र ने मिड डे मील परोसने वाली थाली को छुआ, तो शिक्षक ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली।

विज्ञापन


यही नहीं, छात्र के पिता जब शिक्षक की शिकायत प्रधानाचार्य से करने के लिए स्कूल पहुंचे, तो उस शिक्षक ने पिता की भी पिटाई कर दी।

शिक्षक का कहना है कि छात्र थाली में पत्थर डाल रहा था। पिता ने मामला दर्ज करवाया है।

मिड डे मील खाने के लिए छूयी थी

Teacher beat dalit student on touching lunch

जोधपुर जिला स्थित ओसियां में सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र दिनेश के पिता मानाराम मेघवाल ने बताया कि मिड डे मील परोसने के लिए उसके पुत्र ने थाली को छुआ, तो शिक्षक हेमाराम जाट ने गुस्से में आकर पिटाई शुरू कर दी।

घायल छात्र जब घर पहुंचा, तो घटना का पता चला।

पिता घटना की शिकायत करने जब प्रधानाचार्य से मिलने स्कूल पहुंचे, तो हेमाराम ने उनके साथ भी मारपीट की और स्कूल से भगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed