राजस्थान में स्वाइन फ्लू का फिर जोर, हफ्तेभर में चार मौतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में स्वाइन फ्लू ने फिर जोर पकड़ा है और इसने हफ्तेभर में चार जनों को लील लिया है। इनमें से जयपुर में तीन और कोटा में एक मौत हो चुकी है।
अभी तक सरकार ने कोई सुध नहीं ली है। इस वर्ष प्रदेश में अब तक ४४२ जानें जा चुकी हैं। इनमें से जयपुर में इस फ्लू से मरनेवालों की संख्या ८७ जा पहुंची है। राजस्थान में सर्दियां जाने के बाद स्वाइन फ्लू से मौत का सिलसिला शूरू हुआ था, लेकिन शुरुआती ५० मौत होने के बाद सरकार नींद से जागी। तब सरकार ने स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय शुरू किए।
विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया और सरकार को जमकर घेरा था। मौतों के आंकड़े बढ़ते देख सरकार ने स्कूलों तक में छुट्टियों की घोषणा कर दी थी।
फिर फैल रहा स्वाइन फ्लू
बरसातों में मौतों का सिलसिला रुका, लेकिन अब फिर स्वाइन फ्लू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सालभर के आंकड़े देखें तो अकेले जयपुर में मरनेवालों की संख्या ८७ छू चुकी हैं, वहीं अजमेर में ४९, जोधपुर में ३३, नागौर में ३१, कोटा में २४ तथा बाड़मेर में २३ मौतें हो चुकी हैं।
धौलपुर और सिरोही को छोड़कर सभी जिलों में स्वाइन फ्लू के प्रकोप से जानें गई हैं।
चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ का कहना है कि स्वाइन फ्लू को लेकर जांचें तेज की जाएंगी और बचाव के उपायों के लिए जनता को जागरूक किया जाएगा।