फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Swine flu death roll raise to 66

स्वाइन फ्लू से मरनेवालों की संख्या 66 पहुंची

Wed, 04 Feb 2015 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,जयपुर Updated Wed, 04 Feb 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
Swine flu death roll raise to 66

राजस्थान में स्वाइन फ्लू से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में इस फ्लू से मरनेवालों की संख्या 66 पहुंच गई है। इधर, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि मरीज लास्ट स्टेज पर अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिससे उन्हें बचाने में परेशानी आ रही है। उन्होंने अपील की है कि हल्के बुखार व जुकाम में भी लोग डॉ. के पास जाएं। उन्होंने स्वाइन फ्लू के मामले में जागरूक रहने की अपील की है।

विज्ञापन


स्वाइन फ्लू से बुधवार को चित्तौड़गढ़ जिले में 15 वर्षीय किशोर व बाड़मेर जिले में एक महिला की मौत और हो गई। फ्लू से जयपुर में करीब 20 तथा अजमेर में 14 जानें जा चुकी हैं। जयपुर के सवाईमानसिंह अस्पताल में छह जनों की हालत नाजूक है, वे वेंटिलेटर पर हैं तथा दर्जनभर मरीज निगरानी में रखे हुए हैं। गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की हालत में लगातार सुधार है और वे खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ लगातार अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट 12 घंटों में ऑनलाइन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इधर, डॉक्टरों ने कहा है कि स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीज से तीन फीट दूर रहकर संक्रमण से बचा जा सकता है। यह संक्रमण बच्चों में कम, लेकिन 15 से 60 वर्ष के लोगों पर अधिक असर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए अधिक संख्या में मरीज आने के कारण अस्पतालों की व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई हैं और करीब 125 सेंपल जांच के लिए नई दिल्ली भेजे गए हैं। वहीं इस फ्लू के लिए जरूरी दवा टेमी फ्लू का भी अभाव चल रहा है। सरकारी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की जांच नि:शुल्क है, जबकि निजी अस्पताल व निजी जांच केन्द्र एक मरीज की जांच के लिए 4000 से 6000 रुपए तक वसूल रहे हैं। जांच किट की अनुपलब्धता ने भी मरीजों को परेशान किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed