{"_id":"1b3ca9fa2b4ca5274afc6f146b23c543","slug":"swami-did-not-reach-at-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम के वकील स्वामी नहीं पहुंचे अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम के वकील स्वामी नहीं पहुंचे अदालत
जयपुर/अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर जेल से निजात पाने को बेल का बेसब्री से इंतजार कर रहे आसाराम की पैरवी करने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी जोधपुर नहीं पहुंचे। इससे पूर्व 27 जून को भी वे अदालत नहीं पहुंचे थे। अब बेल पर सुनवाई 9 जून को तय की गई है।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में लगातार सुनवाई चल रही है। आसाराम को पुलिस सुनवाई के लिए जैसे ही अदालत लाई, तो उन्होंने मीडिया से कहा कि स्वामी ने उनके साथ धोखा नहीं किया है। वे अवश्य आएंगे।
विज्ञापन
आसाराम जब कोर्ट पहुंचे तब गेट पर पूर्णिमा होने की वजह से आम दिनों की तुलना में बहुत अधिक संख्या में उनके समर्थक इकट्ठा थे। आसाराम के समर्थकों ने वाहन के साथ अदालत परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती के साथ उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन
आसाराम के अदालत जाने से पूर्व उनके समर्थकों ने शंख भी बजाए। पैरवी पर नहीं आ सकने पर स्वामी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उन्होंने ट्विट किया है कि ये मसला अधूरा नहीं छोड़ा है। इससे पूर्व 27 मई को नहीं आ पाने को लेकर उन्होंने ट्विट किया था कि गले की खराबी के कारण वे जोधपुर नहीं जा पाए।