फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Suspicious death of head constable in Kota after falling in bathroom of private hospital

Kota News: हेड कांस्टेबल की निजी अस्पताल की बाथरूम में गिरकर संदिग्ध मौत, परिजनों ने स्टाफ पर लगाए आरोप

Mon, 26 Jun 2023 03:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 26 Jun 2023 03:13 PM IST
सार

शहर के अभय कमांड सेंटर पर तैनात हेड कांस्टेबल की निजी अस्पताल की बाथरूम में गिरकर मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Suspicious death of head constable in Kota after falling in bathroom of private hospital
हेड कांस्टेबल गुमान सिंह जादौन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा में अभय कमांड सेंटर पर तैनात हेड कांस्टेबल की निजी अस्पताल के बाथरूम में गिरकर मौत हो गई। हेड कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद पुलिस पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर  लापरवाही का आरोप लगाते हुए दादाबाड़ी थाने पर केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल गुमान सिंह जादौन की अभय कमांड सेंटर पर ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें दादाबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वार्ड की बाथरूम में गिरने से हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दादाबाड़ी थाने में केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि गुमान सिंह आधे घंटे तक बाथरूम में पड़े रहे, लेकिन अस्पताल के स्टाफ ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed