{"_id":"632401f9b0e4e133ce1f7c67","slug":"suspected-pakistan-national-sent-to-sriganganagar-agencies-engaged-in-interrogation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: संदिग्ध पाक नागरिक को भेजा गया श्रीगंगानगर, एजेंसियां पूछताछ में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: संदिग्ध पाक नागरिक को भेजा गया श्रीगंगानगर, एजेंसियां पूछताछ में जुटी
Fri, 16 Sep 2022 10:27 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:27 AM IST
सार
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति को श्रीगंगानगर जिले में भेजा गया है। यहां पर संदिग्ध पाक नागरिक से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
संदिग्ध पाक नागरिक
- फोटो : Social Media
विस्तार
हनुमानगढ़ में नोहर क्षेत्र के लाखासर-सांगठिया मार्ग पर पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति मोहम्मद सरवर को श्रीगंगानगर में बॉर्डर इंटेलीजेंस के क्षेत्रीय कार्यालय भिजवा दिया गया है। इसके बाद जिला मुख्यालय पर एक जगह पर आरोपी संदिग्ध पाक नागरिक से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
गुरुवार देर रात तक इस संबंध में एजेंसियों की ओर से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई है। हालांकि, पकड़ा गया नागरिक स्वयं को पाकिस्तान के बहावलनगर का निवासी बता रहा है। पाकिस्तान का यह गांव श्रीगंगानगर की सीमा से ही सटा हुआ है। आरोपी के पास नागरिकता से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला है। लेकिन उसके पास मिले सामान पर पाकिस्तान निर्मित होने की सूचना अंकित है।
विज्ञापन
बता दें कि सभी तरह के इशारे उसके पाक नागरिक होने की ओर ही जा रहे हैं। केवल पूछताछ एजेंसियों द्वारा पुष्टि किया जाना शेष है। अभी उसके तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में आने के उद्देश्य का भी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन