राजस्थानः अजमेर के अस्पताल में कोरोनावायरस का संदिग्ध भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के संक्रामक रोग वार्ड में चीन से लौटे एक युवक को आज कोरोनावायरस के लक्षण पाए जाने पर भर्ती कराया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.के सोनी ने संदिग्ध मरीज के मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह संदिग्ध करीब डेढ़ वर्ष से चीन में रह रहा था और शुक्रवार को ही किशनगढ़ लौटा था। उसमें कोरोनावायरस के लक्षण पाए जाने पर उसे अजमेर भेजा गया। यहां से उसका सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि संदिग्ध युवक बचाव के क्रम में मास्क का उपयोग किया, लेकिन बीमारी का लक्षण देखते हुए उसे जांच के दायरे में लिया गया है। उसके परिजनों की भी निगरानी की जा रही है।
A suspected case of coronavirus has been admitted in isolation ward of Jawaharlal Nehru hospital in Rajasthan's Ajmer, says health officer KK Soni
Read @ANI story | https://t.co/ccmF7n1pXS pic.twitter.com/ujrDoeeZEp— ANI Digital (@ani_digital) February 1, 2020
वहीं इससे पहले राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर समस्त जिला पुलिस अधीक्षकों के माध्यम से 15 जनवरी के बाद होटलों में आने वाले विदेशी पर्यटकों में से चीन से आए पर्यटकों को चिन्हित कर संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित कोरोना वायरस की समीक्षात्मक बैठक में वायरस के बचाव, नियंत्रण, उपचार, जांच व प्रचार-प्रसार के संबंध में समीक्षा की गई।
विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार गुरुवार को बीकानेर जिले में चीन से आए तीन यात्रियों ने खुद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सम्पर्क किया। इसी प्रकार उदयपुर के सलूम्बर में भी एक रोगी ने अस्पताल में सम्पर्क किया। सभी रोगियों को आरएनटी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर नमूनों को जांच के लिये पुणे के नेशनल वायरोलोजी लैब में भेजा गया है।