Rajasthan: 10 अप्रैल से बूंदी-तालेड़ा में सुपोषित मां अभियान, गर्भवती महिलाओं को ओम बिरला भेंट करेंगे पोषण किट
वंचित परिवारों की गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भस्थ शिशु की स्वास्थ्य रक्षा के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर चल रहे सुपोषित मां अभियान का बूंदी और तालेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में 10 अप्रैल को आगाज होगा। स्पीकर बिरला खुद पात्र महिलाओं को पोषण किट भेंट कर अभियान का शुभारंभ करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वंचित परिवार की गर्भवती महिलाओं को पोषण मिले, ताकि वे स्वस्थ शिशु को जन्म दे सकें, इस लक्ष्य के साथ स्पीकर बिरला की प्रेरणा से सुपोषित मां अभियान का शुरूआत हुई थी। अभियान के पहले चरण में कोटा शहर में 1000 गर्भवती महिलाओं को लगातार 9 महीने तक पोषण किट भेंट की गई। इस पहल के परिणाम बेहद उत्साह जनक रहे और 90 प्रतिशत से अधिक महिलाएं कुपोषण के बाहर आईं और उन्होंने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। इसको देखते हुए दूसरे चरण में अभियान को सम्पूर्ण कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में विस्तार करते हुए कोटा जिले में 3000 और बूंदी में 2000 गर्भवती महिलाओं को पोषण किट देने का लक्ष्य रखा गया।
10 अप्रैल को लोकसभा स्पीकर बिरला गर्भवती महिलाओं को पोषण किट सौंपेंगे
अभियान के दूसरे चरण में अब तक कोटा शहर, कोटा ग्रामीण, रामगंजमंडी, लाडपुरा, केशवरायपाटन क्षेत्र में अभियान शुरू हो चुका है। अब 10 अप्रैल को बूंदी और तालेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के लिए अभियान का आगाज होगा। 10 अप्रैल को सिलोर रोड स्थित हरियाली रिसोर्ट में दोपहर 12 बजे से आयोजित कार्यक्रम में स्पीकर बिरला गर्भवती महिलाओं को पोषण किट सौंपेंगे। इस दौरान बूंदी विधायक अशोक डोगरा, प्रबुद्धजन और सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।