{"_id":"9044ff6e-7abd-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"sukhoi-30-crashes-pilots-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैसलमेर में सुखोई-30 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैसलमेर में सुखोई-30 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
जयपुर/एजेंसी
Updated Tue, 19 Feb 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायुसेना का एक सुखोई-30 विमान मंगलवार को राजस्थान के जैसलमेर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दोनों पायलट सकुशल बच गए।
विज्ञापन
रक्षा प्रवक्ता एसडी गोस्वामी ने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त मलबे से जमीन पर किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। यह विमान 22 फरवरी को होने वाले ‘ऑयरन फिस्ट’ में हिस्सा लेने के लिए अभ्यास कर रहा था। विमान के दोनों पायलट सुरक्षित हैं। जैसलमेर की एसपी ममता बिश्नोई ने कहा कि हादसा चंदन फायरिंग रेंज में हुआ।
इस साल जनवरी के बाद वायुसेना विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का यह दूसरा मामला है जबकि पिछले साल अप्रैल से अब तक पांच विमान हादसे हो चुके हैं। पिछले हफ्ते वेस्टर्न सेक्टर में मिग-27 युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें भी पायलट बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन
1990 में वायुसेना में शामिल किए जाने के बाद सुखोई-30 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का यह चौथा मामला है। वायुसेना ने अपने बेड़े में रूस के 160 सुखोई 30 विमानों को शामिल किया है, जबकि 112 ऐसे अन्य विमान विभिन्न चरणों में वायुसेना में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन