फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Suicide in Bharatpur student jumped from building

Rajasthan: भरतपुर में बहुमंजिला इमारत से छात्र ने कूदकर की आत्महत्या, एसएससी की तैयारी कर रहा था

Sun, 28 Aug 2022 02:18 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 28 Aug 2022 02:18 PM IST
सार

भरतपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने एक लड़के का शव देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। किशोर ने जयपुर से आकर भरतपुर में आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Suicide in Bharatpur student jumped from building
भरतपुर में छात्र ने किया सुसाइड - फोटो : Social Media

विस्तार

भरतपुर में एक 16 साल के छात्र ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र जयपुर में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों ने छात्र का शव देखा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतक छात्र के पिता विष्णु गर्ग ने बताया कि उनका बेटा ढाई महीने पहले ही जयपुर में एसएससी की कोचिंग करने गया था। वह 15 दिन पहले ही घर से फिर से जयपुर गया था। 

विज्ञापन
मृतक के पिता ने बताया कि शनिवार को तुषार ने फोन कर कहा कि मैं घर आना चाहता हूं। मैंने उसे अगले सप्ताह आने के लिए बोल दिया था।


वहीं पिता के अगले सप्ताह आने के बावजूद तुषार जयपुर से देर रात को ही भरतपुर पहुंच गया। वह जवाहर नगर स्थित एक बहुमंजिला इमारत से कूद गया। मॉर्निंग वॉक करने वालों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed