फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Student union elections not postponed in Rajasthan says Minister Rajendra Yadav

Rajasthan: छात्रसंघ चुनाव आगे बढ़ाने के लिए प्रदर्शन, उच्च शिक्षा मंत्री बोले- तय तरीख पर होंगे, बताई यह वजह

Tue, 02 Aug 2022 06:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 02 Aug 2022 06:45 PM IST
सार

उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र यादव ने छात्रसंघ चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। मुझे नहीं लगता कि अब चुनाव को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

विज्ञापन
Student union elections not postponed in Rajasthan says Minister Rajendra Yadav
अजमेर में छात्र नेताओं ने किया प्रदर्शन,उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रसंघ चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर राजस्थान में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। मंगलवार को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के गेट के बाहर पूर्व छात्रसंध अध्यक्षों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने एक टायर में आग भी लगा दी। इस दौरान छात्र नेताओं ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में नारेबाजी करते की और जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन


इस दौरान सभी छात्र कुलपति सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक छात्र नेताओं ने कुलपति सचिवालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। कुलपति अनिल शुक्ला सहित विवि के अधिकारी छात्र नेताओं से बात करने करने के लिए बाहर आए। इस दौरान छात्र नेताओं ने मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा, छात्र नेताओं ने की प्रमुख मांग है कि छात्रसंघ चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाया जाए। 
विज्ञापन


इस धरना प्रदर्शन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश गोदारा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जैन, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भगवान सिंह चौहान, छात्र नेता रोशन गुर्जर, डीएवी कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल कस्बा, अध्यक्ष सीताराम चौधरी, छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक चौधरी, छात्र नेता जितेंद्र गुर्जर सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र यादव ने छात्रसंघ चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने से साफ इंकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा, छात्रसंघ चुनावों की तारीख का ऐलान हो चुका है। मुझे नहीं लगता कि अब चुनाव को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि, दो साल से प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए थे। इसे लेकर युवाओं में जोश था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी चाहते थे कि चुनाव होने चाहिए, जिससे एक लीडरशिप सामने आए। छात्रसंघ चुनाव के बाद कोई अध्यक्ष बनता है, कोई उपाध्यक्ष बना है, कार्यकारिणी भी बनती है। इससे एक नया रूप सामने आता है।  

राजेंद्र ने कहा कि जल्द ही शिक्षा का नया सत्र शुरू हो जाएगा। सत्र के शुरुआत में ही हमने चुनाव रखा है, जिससे सितंबर के पहले हफ्ते तक यह पूरी प्रक्रिया हो जाए। छात्रसंघ चुनाव की तारीख का एलान हो चुका है। चुनाव तय तरीख 26 अगस्त को ही होंगे, इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।  


इस दिन होंगे चुनाव?
उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर गाइडलाइन जारी की है। उसके अनुसार मतदाता सूचियों का प्रकाशन 18 अगस्त को किया जाएगा। 20 अगस्त को फाइनल सूची जारी की जाएगी। 22 अगस्त को उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे, साथ ही दावे और आपत्तियां भी लगाई जा सकती हैं। 23 अगस्त को नॉमिनेशन लिस्ट जारी की जाएगी, इस दिन उम्मीदवार अपना नामांकन भी वापस ले सकेंगे। 26 अगस्त को चुनाव के लिए वोटिंग होगी और 27 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed