{"_id":"5847e77a4f1c1be0594492c5","slug":"stop-my-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरी शादी रुकवादो एसपी साब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी शादी रुकवादो एसपी साब
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 07 Dec 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
बाल विवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरी शादी रुकवादो एसपी साब। ये पुकार एक नाबालिग युवती ने भीलवाड़ा जिले के पंडेर से अपने जिले के पुलिस अधीक्षक पी.एम. शर्मा को लगाई है।
युवती ने ज्ञापन देकर पुलिस अधीक्षक से कहा है कि वह अभी पढऩा चाहती है। उसने अभी शादी की निर्धारित आयु भी पार नहीं की है। विरोध करने पर परिजनों ने उसे बंधक बना लिया था और वह जैसे-तैसे उनके चंगुल से छूटकर भीलवाड़ा पहुंची है। उसका विवाह 12 दिसम्बर को तय किया गया है। पुलिस ने बुधवार को परिजनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

मम्मी-पापा करा रहे हैं जबरन विवाह
बाल विवाह
युवती ने अधीक्षक को लिखा है कि उसके मम्मी-पापा और अन्य परिजन उसकी जबरन शादी को तुले हुए हैं। उसने कहा है कि वह इस शादी का विरोध कर रही है। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसके विरोध करने पर एक बार उसे बंधक बनाकर पिटाई भी की गई। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसका भविष्य खराब किया जा रहा है, वह पढऩा चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस संरक्षण में है नाबालिग
बाल विवाह
भीलवाड़ा पहुंची नाबालिग को पुलिस संरक्षण में ले लिया गया है। अधीक्षक ने पंडेर थानाप्रभारी राजेन्द्र सिंह को कार्रवाई के आदेश दिए है। थानाप्रभारी नाबालिग के परिजनों को बुधवार को पाबंद किया है।