फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Stones pelted on police in sirohi remove Hanuman temple ASP and DSP injured

Rajasthan: हनुमान मंदिर तोड़ने पहुंची पुलिस पर पथराव, एएसपी और डीएसपी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Wed, 23 Nov 2022 05:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 23 Nov 2022 05:20 PM IST
सार

पथराव में डीएसपी योगेश कुमार शर्मा के मुंह और एसीपी देवाराम चौधरी को नाक चोट आई है। वहीं पांच अन्य पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Stones pelted on police in sirohi remove Hanuman temple ASP and DSP injured
कोर्ट के आदेश पर तोड़ा गया मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड़ पर हनुमान मंदिर तोड़ने को लेकर बबाल हो गया। मंदिर तोड़ने पहुंची पुलिस की टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। लोगों की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ गया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को लाठियों से जमकर पीटा। पथराव में एक एएसपी और डीएसपी सहित पांच पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया। इस घटना में पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।   

विज्ञापन


दरअसल, आबूरोड में सातपुर तालाब के पास बने हनुमान मंदिर को हटाने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था। बुधवार सुबह प्रशासन की टीम मंदिर को हटाने के लिए पहुंची। जैसे ही लोगों को भनक लगी तो मौके बड़ी संख्या में लोग जुट गए और उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। प्रशासन ने काफी देर तक उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। आखिर में विरोध के बीच मंदिर को जेसीबी से तोड़ दिया गया। 

विज्ञापन

Stones pelted on police in sirohi remove Hanuman temple ASP and DSP injured
पुलिस ने किया लाठीचार्ज। - फोटो : अमर उजाला

मंदिर तोड़ने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सातपुर-आबूरोड मार्ग को जाम कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने उन्हें खड़दने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव कर दिया। जिसके बाद भीड़ को काबू करने के लिए जाप्ता बुलाया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस जवानों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।  

पथराव में डीएसपी योगेश कुमार शर्मा के मुंह और एसीपी देवाराम चौधरी को नाक चोट आई है। वहीं पांच अन्य पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। सूचना पर कलेक्टर डॉ. भवंर लाल चौधरी और एसपी ममता गुप्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने इलाके पुलिस बल तैनात किया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed