फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Stone pelting between police and local people in Dholpur

Rajasthan: बाड़ी में पुलिस और लोगों ने एक दूसरे पर बरसाए पत्थर, दुष्कर्म के आरोपी की पिटाई के बाद हंगामा

Thu, 26 May 2022 06:05 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 26 May 2022 06:05 PM IST
सार

धौलपुर में एक आरोपी से थाने में मारपीट का आरोप लगाकर परिजनों ने जमकर बवाल काटा। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

विज्ञापन
Stone pelting between police and local people in Dholpur
धौलपुर में पुलिस और स्थानीय लोग में पथराव - फोटो : Social Media

विस्तार

धौलपुर के बाड़ी शहर में युवक के साथ पुलिस हिरासत में मारपीट का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित लोगों ने बाड़ी- बसेड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस और परिजनों में पत्थरबाजी हुई। जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में बाड़ी शहर निवासी कृष्णा पुत्र हरि सिंह कुशवाह को बाड़ी गुम्मट पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस के मुताबिक कृष्णा शराब के नशे में पुलिस चौकी पहुंचा था। शराब पीने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे बाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इतने में ही परिजनों को पता चला कि पुलिस की पिटाई से युवक की तबीयत बिगड़ी है, जिसके बाद उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया।

विज्ञापन

 

आक्रोशित लोगों ने बाजार में जमकर हंगामा किया और सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की खबर सुनकर एसपी ने स्थानीय पुलिस के साथ आरएसी और पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स भेजी। इस दौरान पुलिस और परिजनों के साथ अन्य लोग भी आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक पथराव किया गया और फायरिंग की गई। वहीं पुलिस ने उपद्रव मचाने को लेकर कुछ लोगों को राउंडअप किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed