{"_id":"64ed5dfc29b02e58ac04c077","slug":"state-s-first-blood-component-machine-will-provide-fast-testing-facility-in-abu-road-sirohi-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: प्रदेश की पहली ब्लड कंपोनेंट मशीन; रोगियों को मिलेगी फास्ट जांच सुविधा, नहीं जाना पड़ेगा गुजरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: प्रदेश की पहली ब्लड कंपोनेंट मशीन; रोगियों को मिलेगी फास्ट जांच सुविधा, नहीं जाना पड़ेगा गुजरात
Tue, 29 Aug 2023 08:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 29 Aug 2023 08:25 AM IST
सार
अब आबूरोड में मिलेगी प्रदेश की पहली ब्लड कंपोनेंट मशीन से फ़ास्ट जांच सुविधा। ब्लड में शामिल तत्वों को किया जा सकेगा अलग-अलग, रोगियों को नहीं जाना पड़ेगा गुजरात।
विज्ञापन
मशीन इंस्टाल करते ऑपरेटर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही में राधा मोहन मेहरोत्रा ग्लोबल हॉस्पिटल ट्रॉमा सेंटर आबूरोड में प्रदेश की पहली ब्लड कंपोनेंट एक्स्ट्राक्टर एंड कैमिल्युमिनेसन्स मशीन को स्थापित किया गया है। इस मशीन से एक साथ अलग-अलग बीमारियों की जांच की जा सकेगी। साथ ही मरीजों को ब्लड टेस्टिंग की फास्ट सुविधा सकती है। इस मशीन से एक-दूसरे में फैलने वाली बीमारी जैसे एचआईवी, एचबीएसएजी, एचसीवी, वीडीआरएल की विंडो पीरियड में डिटेक्ट करती है। साथ ही इससे बल्ड के कंपोनेंट अलग किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस कार्य में रोटरी क्लब ऑफ़ अहमदाबाद रिवरफ्रंट, क्यूपर्टिनो, रोटरी क्लब का भी सहयोग रहा। क्षेत्रीय विधायक समाराम गरासिया ने इस सुविधा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक में नई मशीनें आने से यहां अब मरीजों को जल्द जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। अस्पताल में सुविधाएं बढ़ने से इसका लाभ आसपास के मरीजों को मिलेगा। ग्लोबल हॉस्पिटल द्वारा मरीजों के लिए बहुत ही अच्छी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चेरिटेबल हॉस्पिटल लोगों को सामने एक उदाहरण है। परियोजना अध्यक्ष पराग फतेहपुरिया, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बलवंत सिंह चिराना, डीआरएफसी ललित शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के मैनेजिंग ट्रस्टी व ब्रह्माकुमारीज़ के महासचिव बीके बीके निर्वैरभाई तथा ग्लोबल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ.प्रताप मिड्ढा ने कहा कि हॉस्पिटल में लगातार नई अत्याधुनिक मशीनों के आने से निश्चित रूप से इनका लाभ मरीजों को मिलेगा। गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए हॉस्पिटल द्वारा कई विशेष सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। हाल ही में सीटी स्कैन मशीन स्थापित की गई है। इससे अब लोगों को बड़े शहर के लिए नहीं जाना पड़ेगा। अपने शहर में यह सीटी स्कैन की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
ब्लड कंपोनेंट मशीन ब्लड में शामिल तत्वों को करेगी अलग-अलग
ब्लड बैंक के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ब्लड कंपोनेंट मशीन ब्लड में शामिल तत्वों को अलग-अलग कर देती है। यह मशीन लाल रक्त कणिकाएं (आरबीसी), श्वेत रक्त कणिकाएं (डब्ल्यूबीसी), प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा (एफएफपी) को अलग-अलग कर देती है। थैलीसीमिया के मरीजों को आरबीसी, डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स, जले मरीजों को प्लाज्मा, एफएफपी और एड्स के मरीजों को डब्ल्यूबीसी की जरूरत पड़ती है। ऐसी स्थिति में मरीज को पूरी बोतल ब्लड चढ़ाने की जगह आवश्यक तत्व ही चढ़ाए जाते हैं।