फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   state government asked schools to buy books of rss ideologue

शिक्षा विभाग का नया फरमान,स्कूलों की लाइब्रेरी में हो संघ विचारकों से जुड़ी किताबें

Fri, 03 Mar 2017 12:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 03 Mar 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
state government asked schools to buy books of rss ideologue
डेमो इमेज - फोटो : Internet
इन दिनों स्कूलों के पाठ्यक्रम में बदलाव के चलते विवादों में रहने वाले राजस्थान शिक्षा विभाग के लिए राज्य सरकार ने एक नया फरमान जारी किया है। सरकार ने सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों की लाइब्रेरी में संघ विचारकों द्वारा लिखी गई किताबें खरीदकर रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों से कहा है कि उनकी लाइब्रेरी में संघ विचारकों के भाषण और निंबधों का संग्रह होना चाहिए। जानकारी के अनुसार स्कूलों को सरकार द्वारा एक तय बजट आवंटित किया जाता है जिसके तहत स्कूल प्रशासनों से कहा गया है कि इन किताबों की खरीद फरोख्त उन्हें बजट में मिले पैसों से ही करनी होगी जिसके लिए दिल्ली स्थित एक प्रकाशन से भी संपर्क किया जा चुका है। सूत्रों का सह भी कहना है कि पिछले महीने ही आदेशों का एक सर्कुलर जारी शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अभी हाल ही में ही शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर राजस्थान बोर्ड की स्कूली किताबों के पाठ्यक्रम में भारी फेरबदल करते हुए इतिहास में महाराणा प्रताप को अकबर से हुए युुद्ध में जीता हुआ बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed