फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sriganganagar News: Fake liquor factory busted in Fatuhi village, contract seized

Sriganganagar News: फतूही गांव में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक बोतल से बना रहे थे चार बोतल, ठेका सीज

Fri, 21 Nov 2025 09:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 21 Nov 2025 09:45 PM IST
सार

आबकारी विभाग ने 19,000 से अधिक ढक्कन, सैकड़ों खाली बोतलें, पैकिंग मशीनें सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की। नकली शराब को शहर के गोल बाजार स्थित मुकेश के ठेके पर लाकर बेचा जाता था।

विज्ञापन
Sriganganagar News: Fake liquor factory busted in Fatuhi village, contract seized
ठेके पर कार्रवाई करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीगंगानगर जिले के गांव फतूही में एक शराब ठेके के मालिक के घर में नकली शराब की फैक्ट्री मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी का शराब ठेका भी सीज कर दिया और शराब की बोतलें जब्त कर लीं। शराब फैक्ट्री में एक असली बोतल से तीन-चार नकली बोतलें बनाकर 2-5 हजार रुपये में बेची जा रही थीं।

विज्ञापन


13 नवंबर (गुरुवार) शाम को आबकारी निरोधक थाना (शहर और ग्रामीण) और आबकारी इंस्पेक्टर सिटी-ग्रामीण की संयुक्त टीम ने फतूही गांव में मुकेश भांभू के घर छापा मारा। वहां से शराब की बोतलों को खोलकर दोबारा पैक करने की मशीनें, 19,231 ढक्कन, 144 खाली बोतलें, अधे और पव्वे बरामद किए गए थे।
विज्ञापन


यह काम शहर के गोल बाजार में केदार चौक के पास चल रहे लाइसेंसी शराब ठेके का मालिक मुकेश भांभू कर रहा था। फतूही में बनाई गई मिलावटी और डुप्लीकेट शराब इसी ठेके पर लाकर बेची जा रही थी। छापे के बाद शुक्रवार को आबकारी विभाग ने गोल बाजार स्थित केदार चौक का ये शराब ठेका सीज कर दिया। ठेके में रखी सारी शराब जब्त कर ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मासूम अमायरा की मौत पर CBSE का एक्शन, शो कॉज नोटिस जारी; गिनाईं ये कमियां


आबकारी अधिकारी एचआर राठौड़ ने बताया कि एक महंगी बोतल (2 से 5 हजार रुपये तक) को खोलकर उसमें मिलावट कर दो से चार बोतलें तैयार की जा रही थीं, फिर असली जैसी पैकिंग करके बाजार में सप्लाई की जा रही थी। आरोपी का लाइसेंस निरस्त कर शराब ठेके को सीज कर दिया गया है।

नकली शराब फैक्ट्री में महंगी शराब की एक बोतल से अनेक बोतल बनाकर शराब को वापस शराब की दुकानों में लाकर बेचा जाता था। साथ ही शादी समारोह, बर्थडे पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, सगाई आदि समारोह में एक साथ कई कार्टन की सेल बुक होने पर एक कार्टन में आधी असली और आधी नकली पैक की गई शराब की बोतलें डालकर दे दी जाती थीं। इससे खरीददार यह पकड़ ही नहीं पाते थे कि उनको बेची गई महंगी शराब असली है या नकली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed