{"_id":"66c8ba5322c55ce1d704a25e","slug":"sri-ganganagar-firing-at-a-pizza-house-in-sadulshahar-sri-ganganagar-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar: बाइक पर सवार होकर आए चार युवक, पिज़्ज़ा हाउस में की फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar: बाइक पर सवार होकर आए चार युवक, पिज़्ज़ा हाउस में की फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Fri, 23 Aug 2024 10:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 23 Aug 2024 10:05 PM IST
सार
श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में एक पिज्जा हाउस में चार युवकों ने फायरिंग की, जिसमें कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पीड़ित अनुज कुमार ने बताया कि उसे जान से मारने की नीयत से तीन राउंड फायर किए गए।
विज्ञापन
घटना के बाद पिज्जा हादस पर पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीगंगानगर के निकटवर्ती तहसील सादुलशहर के एक पिज़्ज़ा हाउस में फायरिंग का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सादुलशहर तहसील के गांव खाट सजवार निवासी अनुज कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार बिश्नोई ने मुकदमे में बताया कि सादुलशहर बस अड्डा के पास ही करीब एक माह पूर्व पिज़्ज़ा स्टोर शुरू किया था। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे परिवादी और पवन पिज्जा स्टोर में काम कर रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार युवक पिज्जा स्टोर में आए और परिवादी के साथ विवाद करने लगे। उक्त युवकों में शामिल बुद्ध सिंह वाला निवासी प्रभु और खेरवाड़ा निवासी फिरोज खान उर्फ फौजी मेरी दुकान के अंदर आए और मुझे जान से मारने की नीयत से तीन राउंड फायर कर दिए। आरोपी युवक प्रभु और फिरोज को परिवादी पहले से जानता है।
विज्ञापन
हालांकि परिवादी की आरोपियों के साथ कोई रंजिश भी नहीं है। इसके बावजूद आरोपित युवकों ने विवाद किया और परिवादी को जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। शोर शराबा हुआ तब आरोपित बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। बहरहाल उक्त रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रकरण के अनुसंधान अधिकारी एसआई हंसराज की माने तो घटनास्थल का मौका मुआयना कर सबूत जुटाए गए। इसके साथ ही घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और तकनीकी जानकारियां हासिल कर युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल की गई, जिसमें किसी युवक की गाड़ी तोड़े जाने का जिक्र करते हुए गाड़ी तोड़ने वालों को सबक सिखाए जाने की धमकियां दी जा रही हैं।