फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar: The shepherd who jumped to save the girl who had fallen into the water, also drowned.

Sri Ganganagar: पानी की डिग्गी में गिरी बालिका को बचाने कूदा चरवाहा भी डूबा, गोताखोरों ने दोनों के शव निकाले

Sun, 28 Apr 2024 10:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 28 Apr 2024 10:56 PM IST
सार

भेड़ चरा रहे चरवाहे ने बालिका को बचाने का प्रयास किया। सफल नहीं हो पाया तो मूलाराम ने डिग्गी में छलांग लगा दी। बालिका को बचाने में वो भी पानी में डूब गया।

विज्ञापन
Sri Ganganagar: The shepherd who jumped to save the girl who had fallen into the water, also drowned.
दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में बनाई गई डिग्गी में बालिका समेत दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि बालिका अपने ननिहाल आई हुई थी। पानी भरने के दौरा हुए हादसे में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बसंती (16) पुत्री रामस्वरूप नायक निवासी सिद्धवाला डिग्गी में पानी भरने गई थी। वहां पैर फिसलने से वो अंदर जा गिरी। वहां मौजूद बालिका की नानी ने शोर मचाया, जिसे सुनकर पास ही स्थित भेड़ चरा रहा एक भेड़ पालक मूलाराम (48) पुत्र भादरराम निवासी दो केएसआर दौड़कर मौके पर आया। उसने बालिका को बचाने का प्रयास किया। सफल नहीं हो पाया तो मूलाराम ने डिग्गी में छलांग लगा दी। बालिका को बचाने में वो भी पानी में डूब गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही खेत मालिक समेत आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर दोनों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा 108 की सहायता से दोनों को सूरतगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में स्थित ट्रॉमा सेंटर में भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि इस संबंध में मृतक बच्ची के नाना देवी लाल की ओर से मर्ग दर्ज करवाई गई है। वहीं शव का पोस्टमॉर्टम करवा पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed