फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News: 37.9 lakh recovered from a bag hidden in the car, no disclosure about its use in election

Sri Ganganagar News: कार में छुपाकर रखे बैग से 37.90 लाख बरामद, चुनावों में इस्तेमाल को लेकर नहीं हुआ खुलासा

Sun, 24 Mar 2024 10:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 10:56 AM IST
सार

कार की डिक्की में छुपाकर ले जाए जा रहे करीब 38 लाख रुपये पुलिस की एसएसटी टीम ने बरामद किए हैं। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है। चुनावों में इस राशि के इस्तेमाल को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Sri Ganganagar News: 37.9 lakh recovered from a bag hidden in the car, no disclosure about its use in election
बैग से 37.90 लाख बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीगंगानगर में लोकसभा चुनावों के दौरान पड़ोसी राज्यों से नकदी की आवाजाही पर निगरानी के लिए लगाई गई स्टेटिक सर्विलांस टीम (SST) ने शनिवार को एसएसबी रोड पर बारहमासी नहर के पास एक कार से  37 लाख 90 हजार रुपए बरामद किए हैं। SST ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों को बुलाकर उन्हें इस मामले में जांच में शामिल किया। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट मामले की जांच में जुट गया है। लोकसभा चुनाव में उपयोग के लिए इस राशि को लाया जा रहा था या नहीं, इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन


एसडीएम और एआरओ जीतू कुलहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर स्टेटिक सर्विलांस टीमें तैनात की गई हैं, इनमें से एक ने एसएसबी रोड पर शनिवार दोपहर बारहमासी नहर के पास जांच के दौरान हरियाणा नंबर की कार को रोककर उसकी डिक्की खुलवाई तो इसमें रखे बैग से 37.90 लाख रुपये की नकदी मिली। शुरुआती पूछताछ में कार सवार युवक इस राशि के बारे में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए और न ही कोई जानकारी दे पाए हैं। इस पर टीम ने राशि जब्त कर इसकी सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अब इन रुपयों के सोर्स की जानकारी इकट्ठा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed