फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   spy of pakistan was working on a petrolpump

विधायक का पेट्रोल पंप चला रहा था पाक जासूस

Tue, 06 Aug 2013 06:55 PM IST
जयपुर/ब्यूरो
जयपुर/ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2013 06:55 PM IST
विज्ञापन
spy of pakistan was working on a petrolpump

जैसलमेर के पोखरण में वायुसेना के ऑपरेशन आयरन फीस्ट की जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोप में इस साल फरवरी में पाक जासूस सुमेर खान धरा गया था। वह गाजी फकीर के विधायक पुत्र शाले मोहम्मद का दायां हाथ था।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार खुफिया पुलिस के पास इसके पुख्ता सुबूत हैं। फकीर की हिस्ट्रीशीट खोलने के मामले में हाल ही में स्थानांतरित हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चौधरी ने ही खान को पकड़ा था और खुफिया पुलिस के सुपुर्द किया था।
विज्ञापन


जैसलमेर के लोगों में पंकज चौधरी के स्थानांतरण को लेकर नाराजगी अब भी बनी हुई है और विरोध प्रदर्शन जारी है। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व गाजी फकीर की हिस्ट्रीशीट खोलने के 48 घंटे के भीतर पंकज का स्थानांतरण कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसलमेर के पूर्व पुलिस अधीक्षक पंकज चौधरी के अनुसार सुमेर खान को 24 फरवरी को शाले मोहम्मद के पेट्रोल पंप से पकड़ा गया था।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में खान ने कबूल किया था कि वह करीब चाल साल से शाले के पंप पर नौकरी कर रहा है। पंकज ने कहा कि पुलिस मुख्यालय से पिछले माह राजस्थान के सभी पुलिस अधीक्षकों को आदेश मिले थे कि जिनकी हिस्ट्रीशीट फाइल बंद हो गई है, उनकी जांच की जाए।


इसके बाद ही गाजी फकीर की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। पुलिस के पास गाजी फ कीर के परिवार के खिलाफ  कई सुबूत हैं। इस मामले में कांग्रेस विधायक शाले मोहम्मद का कहना है कि उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed