{"_id":"642d86049d1993529c0e8683","slug":"sports-festival-in-kota-bundi-from-may-1-minister-anurag-thakur-and-mp-pt-usha-released-the-poster-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कल जयपुर आएंगे लोकसभाध्यक्ष बिरला, कोटा-बूंदी में 1 मई से 'खेल महोत्सव', पोस्टर का किया गया विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कल जयपुर आएंगे लोकसभाध्यक्ष बिरला, कोटा-बूंदी में 1 मई से 'खेल महोत्सव', पोस्टर का किया गया विमोचन
Wed, 05 Apr 2023 08:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 05 Apr 2023 08:00 PM IST
सार
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी में 1 मई से खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली में बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद पीटी उषा ने पोस्टर विमोचन किया।
विज्ञापन
खेल महोत्सव के पोस्टर का किया गया विमोचन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संसदीय क्षेत्र स्तर के इस पहले और अनूठे खेल आयोजन के पोस्टर का बुधवार को दिल्ली में स्पीकर बिरला, केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्य सभा सांसद, प्रख्यात एथलीट और भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने विमोचन किया। ओम बिरला की पहल पर संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी में 1 मई से खेल महोत्सव होगा। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों और खिलाड़ियों को मोटिवेट करने की कोशिश
कोटा-बूंदी से सांसद स्पीकर बिरला की हमेशा से ही प्रयास रहा है कि पूरे कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों और खिलाड़ियों को मोटिवेट किया जाए। उसके लिए एक ओर जहां उनके प्रयासों से कोटा-बूंदी के ग्रामीण क्षेत्रों में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से लेकर खेल मैदानों का निर्माण हो रहा है। वहीं अब खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए स्पीकर बिरला की पहल पर गांव से लेकर संसदीय क्षेत्र तक की खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट और रस्साकशी टूर्नामेंट होंगे
कोटा-बूंदी खेल महोत्सव के तहत कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट और रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। ग्राम स्तर पर महिला और पुरूषों की अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी। प्रथम चरण के मुकाबले ग्राम पंचायत स्तर के होंगे। यहां विजयी टीमें विधानसभा और फिर लोक सभा स्तर की स्पर्धाओं में भाग लेंगी। महोत्सव की विजयी टीमों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
टेनिस बॉल क्रिकेट की हर टीम में 9 खिलाड़ी
खेल महोत्सव की तीन स्पर्धाओं के लिए नियम तय किए गए हैं। क्रिकेट के मुकाबले किक्रेट टेनिस बॉल से खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम में 9 प्रमुख खिलाड़ी और 5 अतिरिक्त खिलाड़ी होंगे। इसी प्रकार कबड्डी की टीमों में 12-12 खिलाड़ी होंगे।
6 अप्रैल को लोक सभाध्यक्ष बिरला जयपुर आएंगे
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार 6 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आएंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। लोक सभा सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पीकर बिरला दोपहर 1.45 बजे हवाई मार्ग से जयपुर पहुचेंगे। वे दोपहर 2 से 3 बजे तक सांगानेर स्थित श्रीराम कॉलोनी में अखिल भारतीय रामजन मंडल की ओर से आयोजित विशाल धर्म सम्मेलन और सम्मान समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद वे कुछ देर राजभवन में रूकेंगे। स्पीकर बिरला शाम 7 से 8.30 बजे तक एमआई रोड स्थित अमरापुर स्थान में आयोजित चैत्र मेले में सिंधी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। बिरला रात 9.55 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। यात्रा के दौरान ओएसडी राजीव दत्ता भी उनके साथ रहेंगे।