फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Speeding truck hit a person going to his in-laws house in Dholpur

Dholpur: बाइक से ससुराल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Sun, 04 Jun 2023 09:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 04 Jun 2023 09:35 PM IST
सार

आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Speeding truck hit a person going to his in-laws house in Dholpur
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले में आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंबल पुलिस चौकी के सामने एक व्यक्ति को तेज रफ्तार में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय मोहर सिंह पुत्र नत्थी निषाद निवासी महात्मा नंद बगीची रविवार को बाइक से मध्य प्रदेश के सराय छोला गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। मोहर सिंह आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चंबल पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो मुरैना की तरफ से तेज आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मोहर को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया परिजनों की मौजूदगी में शव का पीएम कराया जाएगा। ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार हुए ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed