{"_id":"5bc5a2f6bdec2269525f88b8","slug":"son-of-jaswant-singh-and-former-bjp-mla-manvendra-singh-all-set-to-join-congress-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में शामिल होंगे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र, वसुंधरा राजे से चल रही थी खटपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में शामिल होंगे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र, वसुंधरा राजे से चल रही थी खटपट
भाषा, जयपुर
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
मानवेंद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाषा से कहा, ‘मानवेंद्र सिंह कल नयी दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे।' ऐसा माना जा रहा है कि मानवेंद्र के साथ साथ उनकी पत्नी चित्रा सिंह भी कांग्रेस में शामिल होंगी।
विज्ञापन
शिव निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक मानवेंद्र ने पिछले ही महीने बाड़मेर में एक बड़ी स्वाभिमान रैली की और 'कमल का फूल, बड़ी भूल' कहते हुए भाजपा से अलग हो गए। दरअसल मानवेंद्र की भाजपा के प्रादेशिक नेतृत्व और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लंबे समय से खटपट चल रही थी। राज्य के बाड़मेर व जैसलमेर के साथ-साथ आसपास के राजपूत समुदाय में मानवेंद्र और उनके जसोल परिवार की अच्छी पकड़ मानी जाती है और विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनके कांग्रेस में शामिल होने को एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि भाजपा का कहना है कि मानवेंद्र के इस कदम का पश्चिमी राजस्थान में पार्टी की संभावनाओं पर कोई असर नहीं होगा। संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने संवाददाताओं से कहा, ‘मानवेंद्र सिंह का यह राजनीतिक रूप से गलत फैसला है जिसका भाजपा पर कोई असर नहीं होगा। राजपूत मतदाता भाजपा के साथ रहे हैं और भाजपा के ही साथ रहेंगे।’
विज्ञापन