Rajasthan: बेटे ने मां का किया मर्डर, नशे की आदत और प्रेम-प्रसंग से नाराज थी, नहर में धक्का दे दिया
पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमानगढ़ में एक बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी थी। आरोपी ने मां को नहर में धक्का दे दिया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि मां उसके नशे की लत और दूसरी जाति की युवती से शादी करने की बात से नाराज थी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चार जुलाई को ट्क ड्राइवर सुरेशिया निवासी राज सिंह ने मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया था कि ट्रक ड्राइवर होने के कारण वह कई दिनों तक घर से बाहर रहता है। वह 13 जून को ट्रक लेकर घर से रवाना हुआ। उसने अपनी पत्नी को फोन लगाया लेकिन बात नहीं हुई। इस पर दो जुलाई को पीड़ित ने जंक्शन थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी दी। जिसकी जांच एएसआई भूपसिंह को सौंपी गई।
इसी दौरान 17 जून को सादुल ब्रांच नहर से अज्ञात लाश मिली थी। शव बुरी तरह सड़ गई थी लेकिन कपड़े से शिनाख्त हुई। जंक्शन पुलिस की ओर से शिनाख्त करवाए जाने पर राज सिंह ने कपड़े अपनी पत्नी के होने की बात स्वीकार की। इसके साथ ही उसने अपनी पत्नी की हत्या करने का शक भी अपने पुत्र सोनू उर्फ हरदीप पर जताया।
राज सिंह ने बताया कि उसका बेटा नशा करने का आदी है। उसकी मां जसविन्द्र उसे नशा करने से मना करती थी। इसके साथ ही वह अन्य जाति की लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन उनकी पत्नी ने इंकार कर दिया। जिसके बाद से ही बेटा नाराज था। आरोपी बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर मां को नहर में धक्का दे दिया था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।