फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   some political leaders could not cast their vote

गजब, वोट मांगनेवाले खुद नहीं दे पाएंगे वोट!

Thu, 10 Apr 2014 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर। Updated Thu, 10 Apr 2014 07:55 AM IST
विज्ञापन
some political leaders could not cast their vote

लोकसभा चुनाव में वोट मांगनेवाले ही न तो खुद को वोट दे पाएंगे और न ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। राजस्थान में लोकसभा चुनाव में खड़े कांग्रेस के कई दिग्गज नेता अपने मूल क्षेत्र को छोड़कर दूसरे क्षेत्र से ताल ठोक रहे हैं।

विज्ञापन


इस मामले में भाजपा के उम्मीदवारों की संख्या काफी कम है। यहां वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं है और जहां है वहां वोट डालने नहीं जा पाएंगे।

इन नामों में अजमेर सीट से खड़े हुए केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट, जयपुर ग्रामीण सीट से उम्मीदवार कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सी.पी. जोशी, टोंक-सवाईमाधोपुर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन, जालौर-सिरोही सीट से सपा के उम्मीदवार बूटा सिंह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र तथा वर्तमान सांसद दुष्यंत सिंह जैसे नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

सचिन पायलट भी नहीं दे पाएंगे वोट?

some political leaders could not cast their vote

जानकारी के अनुसार सचिन पायलट का नाम कोटपूतली की मतदाता सूची में है। वे अजमेर लोकसभा सीट से दूसरी बार भाग्य आजमा रहे हैं। वे अपने लोकसभा क्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। सी.पी. जोशी का नाम नाथद्वारा की मतदाता सूची में है।

दोनों कांग्रेस के दिग्गजों जहां से खड़े हुए हैं, वहां से दूरी अधिक होने के कारण अपना क्षेत्र छोड़कर नहीं जा पाएंगे। दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां से भाजपा प्रत्याशी हैं, लेकिन उनका नाम धौलपुर की मतदाता सूची में है। मोहम्मद अजहरूद्दीन का नाम हैदराबाद की मतदाता सूची में है।

नागौर से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्घा का नाम जयपुर स्थित झोटवाड़ा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में है। जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्रेश कुमारी का नाम हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला विस क्षेत्र की मतदाता सूची में है। जालोर से 4 बार संासद रहे बूटा सिंह का नाम नई दिल्ली की मतदाता सूची में है।

कई और सीटों के प्रत्यासी भी नहीं दे पाएंगे वोट

some political leaders could not cast their vote

जालोर-सिरोही सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना का नाम चित्तौडग़ढ़ स्थित निम्बाहेड़ा की मतदाता सूची में शामिल है।

भीलवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक चांदना का नाम बूंदी जिले की मतदाता सूची में है। यही हाल श्रीगंगानगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भंवरलाल और बीकानेर के कांग्रेस प्रत्याशी शंकर पन्नू का है।

भाजपा के टोंक-सवाईमाधोपुर के उम्मीदवार सुखबीर सिंह जौनपुरिया ही खुद के मत का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed