फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Snake bites sister in law in Bharatpur at night doctors refers both females to district hospital

Bharatpur News : भरतपुर में देवरानी-जेठानी को रात में सांप ने काटा, हालत बिगड़ी तो सुबह जिला अस्पताल भेजा

Sat, 13 May 2023 01:10 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 13 May 2023 01:10 PM IST
सार

धौलपुर जिला अस्पताल में गंभीर हालत में लाई गई दोनों महिलाओं को फीमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का इलाज हो रहा है। महिलाओं को लेकर अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि जेठानी केसन देई (26) और दोरानी रामा (25) रात को चारपाई पर सो रही थी।

विज्ञापन
Snake bites sister in law in Bharatpur at night doctors refers both females to district hospital
File Photo. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसेड़ी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में आधी रात को घर में सो रही दो महिलाओं को सांप ने काट लिया। दोनों महिलाएं आपस में देवरानी-जेठानी हैं। सांप के काटने से अचेत हुई महिलाओं को बसेड़ी अस्पताल भर्ती कराया गया। रात भर बसेड़ी अस्पताल में इलाज चला, हालत नहीं सुधरे तो उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
धौलपुर जिला अस्पताल में गंभीर हालत में लाई गई दोनों महिलाओं को फीमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का इलाज हो रहा है। महिलाओं को लेकर अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि जेठानी केसन देई (26) और दोरानी रामा (25) रात को चारपाई पर सो रही थी। इन्हें रात को सोते वक्त सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही दोनों महिलाएं चीखने लगीं। महिलाओं के चीखने चिल्लाने पर घरवाले उन्हें लेकर बसेड़ी अस्पताल पहुंचे, जहां रात भर दोनों महिलाओं का इलाज किया गया। 

विज्ञापन

हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल रेफर
ग्रामीणों ने बताया कि रात भर दोनों महिलाओं का इलाज हुआ। बावजूद इसके सुबह जब हालात नहीं सुधरे तो डॉक्टर्स ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दोनों महिलाएं भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed